Kendriya Vidyalaya Admit Card 2023: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने आज, 5 फरवरी, 2023 को पीआरटी, असिस्टेंट कमिश्नर और प्रिंसिपल के लिए केवीएस एडमिट कार्ड जारी किया है। जो उम्मीदवार कंप्यूटर आधारित टेस्ट के लिए उपस्थित हो रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट kvssangathan.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। शेड्यूल के अनुसार परीक्षा 7 फरवरी, 2023 से शुरू होनी है और एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाली अपनी आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन जैसे विवरण दर्ज कर प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
KVS ने 31 जनवरी, 2023 को CBT परीक्षा के लिए प्री-एडमिट कार्ड या सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दी थी। नॉन टीचिंग पदों के लिए सीधी भर्ती के माध्यम से परीक्षा आयोजित की जाती है, जो 7 फरवरी, 2023 से शुरू होगी और 6 मार्च 2023 को खत्म होगी। असिस्टेंट कमिश्नर की परीक्षा 8 फरवरी और वाइस प्रिंसिपल व पीआरटी की परीक्षा 9 फरवरी 2023 को है।
KVS Admit Card 2023: कैसे करें डाउनलोड?
- आधिकारिक वेबसाइट-kvsangathan.nic.in पर जाएं
- एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें '05 फरवरी एडमिट कार्ड असिस्टेंट कमिश्नर, प्रिंसिपल, वाइस-प्रिंसिपल और पीआरटी (म्यूजिक) के पद के लिए - डायरेक्ट रेक्ट 2022;
- एक नई वेबसाइट खुलेगी और फिर अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और सभी विवरण चेक करें।
- भविष्य के संदर्भों के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।
