एजुकेशन

KV Admission 2026: कितनी है क्लास 2 से क्लास 8 तक एडमिशन फीस, यहां देखें पूरा फीस स्ट्रक्चर

KV Admission 2026 Fee Structure: केंद्रीय विद्यालय कक्षा 2 से 8 में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। इस बीच कई माता-पिता के मन में केवी की फीस को लेकर ढेरों सवाल है। आइए आपकी दुविधा दूर करें और केवी के फीस स्ट्रक्चर के बारे में विस्तार से बताएं।

Image

KV Admission 2026 Fees Structure

KV Admission 2026 Fee Structure: केंद्रीय विद्यालयों का देश में अलग ही क्रेज है। अधिकांश पेरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चे KV School में शिक्षा प्राप्त करें। अगर आप भी उन अभिभावकों में से एक हैं, जो केवी में अपने बच्चे का एडमिशन करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि कक्षा 2 से 8 में प्रवेश की प्रक्रिया 2 अप्रैल को ही शुरू हो गई थी। एडमिशन के लिए ऑफलाइन आवेदन 8 अप्रैल तक किए जा सकते हैं। केवी कक्षा 2 से 8 में प्रवेश की प्रक्रिया संबंधित स्कूल से पूरी की जाएगी। लेकिन इस बीच कई माता-पिता केवी के फीस स्ट्रक्चर को लेकर दुविधा में है। केवी की फीस कितनी है? केवी में और किस प्रकार के खर्चे हैं? आदि आइए आपको इन सभी प्रश्नों के उत्तर दें और केवी की फीस स्ट्रक्चर के बारे में विस्तार से बताएं।

केवी कक्षा 2 से 8 में कैसे होगा एडमिशन?

बता दें कि केवी कक्षा 2 से 8 में प्रवेश के लिए आवेदन ऑफलाइन किए जाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया उसी स्कूल से पूरी की जाएगी, जहां सीट खाली होंगी। इसकी जानकारी हर स्कूल द्वारा उनकी वेबसाइट पर जारी की गई है। अभिभावक अपने नजदीकी केवी की वेबसाइट पर चेक करें और अगर उन्हें सीट खाली मिलती है तो वह स्कूल जाकर आवेदन प्रक्रिया 8 अप्रैल से पहले पूरी करें।

क्या है केवी का फीस स्ट्रक्चर?

KV Fees

KV Admission 2026:

ऊपर दिए गए स्ट्रक्चर के अनुसार, केवी में दाखिले की फीस मात्र 25 रुपये है। इसमें भी कई बच्चों ऐसे हैं, जिनके लिए केवी में शिक्षा मुफ्त है। जी हां, गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले माता-पिता के बच्चे, एससी और एसटी छात्र, लड़कियों और दिव्यांग बच्चों के लिए केवी में शिक्षा पूरी तरह से मुफ्त है। साथ ही अगर केवी के कर्मचारियों के बच्चों के लिए भी शिक्षा मुफ्त ही है।

KV Admission 2026 के लिए आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज?

केंद्रीय विद्यालय कक्षा 2 से 8 में प्रवेश के लिए जन्म प्रमाण पत्र, बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो, निवास प्रमाण पत्र, एससी/एसटी/ओबीसी प्रमाण पत्र, ईब्ल्यूएस या बीपीएल प्रमाण पत्र, सिंगल गर्ल चाइल्ड होने का हलफनामा, कर्मचारी सेवा प्रमाण पत्र, दादा-दादी के साथ बच्चे के माता-पिता के संबंध का प्रमाण पत्र आदि की आवश्यकता होगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article