Kerala Board 12th Result 2026: केरल उच्च माध्यमिक शिक्षा निदेशालय (DHSE) केरल प्लेस 2 यानी 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा 22 मई 2026 को की जाएगी। बता दें कि परीक्षा रिजल्ट की के डेट (Kerala Board 12th Result 2026 Date) की पुष्टि शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने की है। बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जाएगा। इसमें छात्रों का पास प्रतिशत और टॉपर्स के नामों की घोषणा की जाएगी। 12वीं के नतीजे छात्रों के लिए results.kite.kerala.gov.in, dhsekerala.gov.in या keralaresults.nic.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसे वह रोल नंबर के माध्यम से डाउनलोड कर पाएंगे।
कब जारी होगा DHSE केरल 12वीं रिजल्ट 2026
DHSE द्वारा कक्षा 12वीं के रिजल्ट की घोषणा 22 मई को की जाएगी। लेकिन इसके समय की जानकारी अभी तक नहीं दी गई है। लेकिन बीते सालों के रुझानों को देखते हुए माना जा रहा है रिजल्ट की घोषणा दोपहर 3 बजे की जाएगी। बता दें कि समय को लेकर बोर्ड की तरफ से आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
कहां चेक करें केरल प्लस टू रिजल्ट 2026 (Kerala 12th Result Link
results.kite.kerala.gov.in
dhsekerala.gov.in
keralaresults.nic.in
कैसे चेक करें केरल 12वीं रिजल्ट 2026
स्टेप 1 - रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट results.kite.kerala.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होम पेज पर केरल प्लस टू रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - नए खुले पेज पर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
स्टेप 4 - आवश्यक जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5 - डीएचएसई केरल +2 का परिणाम स्क्रीन पर खुल जाएगा।
स्टेप 6 - केरल की प्लस टू मार्कशीट देखें और डाउनलोड करें।
छात्रों को बता दें कि ऑनलाइन डाउनलोड मार्कशीट एक प्रोविजनल के तौर पर काम करेगी। छात्रों को उनकी ओरिजनल मार्कशीट संबंधित स्कूल से प्राप्त करनी होगी। छात्रों को सलाह है कि मार्कशीट पर दी गई जानकारी ध्यान से चेक करें। किसी भी प्रकार की गलती पाए जाने पर तुरंत स्कूल से संपर्क करें।
