एजुकेशन

KVS Special Teacher Vacancy: केवीएस ने निकाली स्पेशल टीचर के पदों पर भर्ती, कब शुरू होंगे आवेदन

केवीएस (केंद्रीय विद्यालय) ने स्पेशल टीचर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत 987 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in से किये जा सकते हैं। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) जल्द ही 2026-27 सेशन के लिए स्पेशल एजुकेटर की इस भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करेगा।

Image

Kendriya Vidyalaya special teacher recruitment 2026

KVS Special Teacher Vacancy 2026: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने इस साल 2026 के लिए स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती के जरिये कुल 987 पदों को भरा जाना है। इन 987 पदों में से 493 स्पेशल एजुकेटर ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और 494 स्पेशल एजुकेटर प्राइमरी टीचर (PRT) के लिए होंगी। इच्छुक उम्मीदवार अप्लाई करने के लिए KVS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। चलिये जानते हैं केंद्रीय विद्यालय की इस भर्ती के लिए उम्र सीमा से लेकर क्वालिफिकेशन तक की डीटेल्स...

टीजीटी और पीआरटी के लिए निकली वेकेंसी TGT PRT Vacancy 2026

इस भर्ती में TGT के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 साल और PRT के लिए अधिकतम 30 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। भर्ती दो चरणों के जरिये की जाएगी। पहला चरण लिखित परीक्षा होगा और दूसरा चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा। कुल 180 अंकों का पेपर होगा। जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, रीजनिंग और संबंधित विषयों से जुड़े सवाल होंगे।

987 वैकेंसी में से, 493 स्पेशल एजुकेटर ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और 494 स्पेशल एजुकेटर प्राइमरी टीचर (PRT) के लिए होंगी।

TGT के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया यहां पढ़ें...

  • कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन होनी जरूरी है।
  • स्पेशल या जनरल में B.Ed किया हुआ होना चाहिए।
  • स्पेशल एजुकेशन में डिप्लोमा होना जरूरी है।
  • CTET पेपर 2 क्वालिफिकेशन होनी चाहिए
  • रिहैबिलिटेशन काउंसिल ऑफ इंडिया के साथ वैलिड रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
  • अधिकतम उम्र: 35 साल रखी गई है।
PRT के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया यहां पढ़ें...
  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12)
  • स्पेशल एजुकेशन में डिप्लोमा
  • CTET पेपर 1 क्वालिफिकेशन
  • हिंदी और अंग्रेजी पढ़ पाने की क्षमता
  • अधिकतम उम्र 30 साल
भर्ती के लिए आवेदन फरवरी 2026 से शुरू होंगे। और आवेदन आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in से किये जा सकते हैं। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) जल्द ही 2026-27 सेशन के लिए स्पेशल एजुकेटर की इस भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करेगा। इच्छुक उम्मीदवार अप्लाई करने के लिए KVS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।
Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article