एजुकेशन

लेखपाल कैसे बनते हैं और क्या होता है उनका काम? UP में आवेदन की आज आखिरी तारीख

How to Become lekhpal : यूपी में लेखपाल की भर्ती के लिए आवेदन की आज आखिरी तारीख है। ऐसे में उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए सिर्फ आज ही का मौका है। चलिये जानते हैं लेखपाल होता क्या है और लेखपाल कैसे बनते हैं। इस पद पर नौकरी मिलने के बाद सैलरी कितनी मिलती है? lekhpal kaise bane puri jankari, UP Lekhpal Bharti, Lekhpal Kaise bante hain, Lekhpal Bharti. lekhpal Kaise bante hain

Image

How to become Lekhpal

How to become Lekhpal : अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देखते हैं और आपको गांव से खास जुड़ाव है तो लेखपाल की नौकरी आपके लिए एकदम शानदार है। हाल ही में उत्तर प्रदेश में लेखपाल के पदों पर बंपर वेकेंसी निकली है, जिसकी आखिरी तारीख आज है। ऐसे में चलिये जानते हैं कि लेखपाल का पद होता क्या है और लेखपाल बनते कैसे हैं, इस पद पर नौकरी मिलने के बाद तनख्वाह क्या मिलती है ?

कौन होता है लेखपाल ?

क्या आपने सोचा है कि गांव में खेती, जमीन से जुड़े रिकॉर्ड्स कौन देखता है? कौन सीमांकन, किसानों की भूमि और राजस्व वसूली का सारा काम संभालता है? ये वही शख्स है, जिसे लेखपाल कहा जाता है। अगर आप भी गांव से खास जुड़ाव रखते हैं तो लेखपाल की नौकरी आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकती है।

कितनी होनी चाहिए आयु सीमा ? Lekhpal Age Critaria

बात करें उत्तर प्रदेश में लेखपाल की भर्ती की तो यहां पर उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार को कंप्यूटर की कम से कम बेसिक जानकारी होनी चाहिए। साथ ही आयु 18 से लेकर 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी जा सकती है।

लेखपाल का क्या काम है? lekhpal Duties and Responsibilities

लेखपाल एक सरकारी अधिकारी होता है, जिसके पास गांव की जमीनों का रिकॉर्ड संभालने का काम होता है। वो जमीन का माप, सीमांकन, राजस्व वसूली और किसानों की जमीन संबंधित मामलों को अपडेट करने के काम करता है। लेखपाल को गांव का भूमि रिकॉर्ड अधिकारी भी कहा जाता है।

यूपी में लेखपाल की भर्ती UP Lekhpal Bharti

उत्तर प्रदेश में लेखपाल की भर्ती उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPPSC) करवाता है। सबसे पहले तो उम्मीदवारों को UP PET पास करना होता है। इसके बाद पेट के स्कोर को चेक करने के बाद उसे मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाता है। इसमें कुछ ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन होते हैं। फिर मेरिट के आधार पर ही लेखपाल का चयन होता है।

कितनी होती है लेखपाल की तनख्वाह ? Lekhpal Salary

लेखपाल की सैलरी 21,000 से लेकर 70,000 के बीच में हो सकती है। ये एक्सपीरियंस पर निर्भर करता है।

Uttar Pradesh Lekhpal Bharti 2026 : यूपी में निकली लेखपाल की भर्ती

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7996 पदों पर भर्ती निकली हुई है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख भी आज ही है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे तुरंत जाकर अप्लाई कर लें। इस भर्ती के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article