एजुकेशन

KCET Final Answer Key 2023: जारी हुई केसीईटी परीक्षा की फाइनल आंसर की, यहां करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 16, 2023, 07:57 PM IST

KCET Final Answer Key 2023 Released: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण ने केसीईटी 2023 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

KCET Final Answer Key 2023: यहां डाउनलोड करें केसीईटी परीक्षा की फाइनल आंसर की

KCET Final Answer Key 2023 Released: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण ने केसीईटी 2023 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। आंसर की जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया (KCET Final Answer Key) गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें केसीईटी का रिजल्ट 15 जून 2023 को जारी किया गया था, जिसमें विग्नेश नटराज कुमार ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया था। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

KCET Final Answer Key 2023: यहां डाउनलोड करें आंसर की

  • kea.kar.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर KCET Final Answer Key 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

KCET Final Answer Key: महत्वपूर्ण जानकारी

केसीईटी 2023 परीक्षा का रिजल्ट राज्य के शिक्षा मंत्री एमसी सुधाकर ने जारी किया था। जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक इंजीनियरिंग के लिए कुल 1 लाख 64 हजार 187 अभ्यर्थियों छात्र, बीएससी के लिए 1 लाख 64 हजार 187 छात्र, नेचुरोपेथी के लिए 1 लाख 66 हजार 746 छात्र और बीफार्मा के कुल 2 लाख 6 हजार 340 छात्र सफल हुए हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article