KBC GK Quiz: क्या आप जानते हैं कि दुनिया का एकमात्र 'यूनाइटेड नेशन्स मेमोरियल कब्रिस्तान' किस देश में स्थित है? यह सवाल 25 लाख रुपये के लिए 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के लेटेस्ट एपिसोड में पूछा जा चुका है। उत्तर प्रदेश की पूजा दास केबीसी 18 की हॉट सीट तक पहुंची थीं। पूजा दास के पास ₹25 लाख के सवाल तक सिर्फ एक ही लाइफलाइन बची थी, जिसका नाम था'महाफ्लिप' लाइफलाइन। फिर जो सवाल पूछा गया, वह था- दुनिया का एकमात्र 'यूनाइटेड नेशन्स मेमोरियल कब्रिस्तान' किस देश में स्थित है?
पूजा दास के पास कोई लाइफलाइन नहीं बची थी, इसलिए उन्होंने गेम छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने ₹12.5 लाख लेकर गेम क्विट कर दिया। गेम छोड़ने के बाद पूजा को कोई एक ऑप्शन चुनना था, इसलिए उन्होंने वियतनाम को सही जवाब के तौर पर चुना, पर वह गलत था। क्या आपको इसका सही जवाब मालूम है?
बताएं इस सवाल का सही जवाब?
दुनिया का एकमात्र 'यूनाइटेड नेशन्स मेमोरियल कब्रिस्तान' किस देश में स्थित है? इसके ऑप्शन थे: वियतनाम, डीआर कांगो, दक्षिण कोरिया, लेबनान। बता दें कि इस सवाल का सही जवाब है दक्षिण कोरिया। बता दें कि कोरिया में संयुक्त राष्ट्र स्मारक कब्रिस्तान बुसान के नाम जिले के तांगगोक में स्थित है। कोरियाई युद्ध में संयुक्त राष्ट्र कमान (UNC) के मारे गए लोगों के लिए यह दफन स्थल बनाया गया था। इसमें 2,300 कब्रें हैं और यह दुनिया का एकमात्र संयुक्त राष्ट्र कब्रिस्तान है। 35 एकड़ में फैले इस कब्रिस्तान में दफन किए गए सैन्यकर्मियों की राष्ट्रीयता के आधार पर 22 स्थलों पर कब्रें बनाई गई हैं।
कोरियाई युद्ध की शुरुआत जून 1950 में उत्तर कोरियाई पीपुल्स आर्मी बलों द्वारा दक्षिण पर आक्रमण करने से हुई। जैसे-जैसे लड़ाई आगे बढ़ी, संयुक्त राष्ट्र बलों द्वारा ताएजोन, क्वान-उई (क्वान-नी), कुमचोन, और सिंडोंग कस्बों के पास युद्ध में मारे गए सैनिकों के लिए अस्थायी सैन्य कब्रिस्तान स्थापित किए गए। जब उत्तर कोरियाई सेनाएं बुसान की ओर बढ़ीं, तो इन कब्रिस्तानों को छोड़ना पड़ा।
