एजुकेशन

KBC GK Quiz: समुद्री ऊदबिलाव से जुड़े सवाल का नहीं दे पाईं स्कूल प्रिंसिपल, क्या आपको मालूम है जवाब?

अमिताभ बच्चन के पॉपुलर क्‍व‍िज गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में दिलचस्प सवाल पूछे जा रहे हैं। 31 अगस्त के एपिसोड में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से आईं स्‍कूल प्रिंस‍िपल पद्मिनी राय हॉट सीट पर नजर आईं।

Image

आजमगढ़ की स्‍कूल प्रिंसिपल नहीं दे पाई समुद्री ऊदबिलाव से जुड़े सवाल का जवाब

KBC GK Quiz: अमिताभ बच्चन के पॉपुलर क्‍व‍िज गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में दिलचस्प सवाल पूछे जा रहे हैं। 31 अगस्त के एपिसोड में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से आईं स्‍कूल प्रिंस‍िपल पद्मिनी राय हॉट सीट पर नजर आईं, हालांकि एक गलत जवाब उन्हें भारी पड़ गया। ₹12.50 लाख रुपये के सवाल का गलत जवाब देकर वह ₹5 लाख लेकर घर लौटीं। अमिताभ बच्चन ने उनसे समुद्री ऊदबिलाव से जुड़ा सवाल पूछा। इस सवाल का जवाब उन्होंने गलत दे दिया। क्या आपको इस सवाल का जवाब मालूम है?

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से आईं स्‍कूल प्रिंस‍िपल पद्मिनी राय हॉट सीट पर बैठी थीं। जब वह 10वें सवाल के तौर पर ₹5 लाख की इनामी राश‍ि तक पहुंचीं, तो महाफ्लिप लाइफलाइन का इस्तेमाल कर सवाल को बदल दिया। इसके बाद 'सुपर संदूक' राउंड में 10 में से 7 सवालों के सही जवाब देकर वह ₹70,000 जीत गईं, लेकिन फिर पैसों के बजाय 50:50 लाइफलाइन को फिर से जीवित करने का विकल्‍प चुना।

₹12.50 लाख का सवाल बना मुसीबत

₹12.50 लाख का सवाल उनके लिए मुसीबत बन गया। सवाल था- किस स्तनधारी जीव के शरीर पर सबसे घने बाल होते हैं, जिसमें प्रति वर्ग इंच लगभग 10 लाख बाल होते हैं? A. ग्रिजली भालू, B. नॉर्थ अमेरिकन बीवर, C. पोलर बियर (ध्रुवीय भालू), D. सी ऑटर (समुद्री ऊदबिलाव)।पद्मिनी राय के पास कोई लाइफलाइन नहीं थी। उन्‍होंने रिस्‍क लेते हुए विकल्प 'C. पोलर बियर' चुना। अफसोस कि यह गलत जवाब था। इस सवाल का सही जवाब 'D. सी ऑटर' यानी समुद्री ऊदबिलाव था।

बता दें कि सी ऑटर के शरीर पर बहुत घने बाल होते हैं। ये घने बाल हवा को रोककर रखने और शरीर को गर्म रखने (इंसुलेशन) में मदद करते हैं। उनके शरीर के कुछ हिस्सों में प्रति वर्ग इंच दस लाख से भी ज्यादा बाल होते हैं। खासबता यह है कि ये बाल इंसुलेशन वाली परत को बनाए रखने में मदद करते हैं और ठंडे पानी को त्वचा तक पहुंचने से रोकते हैं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article