एजुकेशन

KARTET Result 2022: जारी हुआ टीईटी रिजल्ट लिंक, चेक करें कर्नाटक शिक्षा पात्रता परीक्षा परिणाम

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Dec 14, 2022, 10:20 PM IST

KARTET Result 2022: स्कूल शिक्षा, कर्नाटक की ओर से राज्य शिक्षा पात्रता परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद ले सकते हैं। आधिकारिक साइट schooleducation.kar.nic.in पर रिजल्ट को जारी किया गया है। इसकी जांच उम्मीदवार यहां दिए लिंक की मदद से कर सकते हैं।

Image

KARTET रिजल्ट 2022

KARTET 2022 Result: स्कूल एजुकेशन, कर्नाटक की ओर से केएआरटीईटी रिजल्ट 2022 को जारी कर दिया गया है। इसके लिए उम्मीदवार जो कर्नाटक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम स्कूल शिक्षा कर्नाटक की आधिकारिक साइट schooleducation.kar.nic.in की मदद से चेक कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से जारी किए गए आधिकारिक नोटिस के अनुसार, न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को क्यूआर कोड डेटा के साथ कम्प्यूटरीकृत मार्कशीट जारी होगी।

केंद्रीय नामांकन यूनिट इस संबंध में एक प्रिंटिड मार्कशीट जारी नहीं करेगी। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। साथ ही डायरेक्ट लिंक की भी मदद ले सकते हैं।

KARTET रिजल्ट 2022 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक: KARTET Result Direct Link Check Here

KARTET Result 2022: ऐसे करें चेक

  1. स्कूली शिक्षा कर्नाटक की आधिकारिक साइट schooleducation.kar.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध KARTET Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  3. आवश्यक विवरण दर्ज करें और सब्मिट पर क्लिक करें।
  4. आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  6. आगे की जरूरत के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
KARTET परिणाम की घोषणा कर्नाटक के मंत्री बीसी नागेश ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से की है। इस संबंध में आए ट्वीट में लिखा गया है, 'शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। पेपर 1 में 20,070 और पेपर 2 में 41,857 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया है।'

कर्नाटक टीईटी परीक्षा 6 नवंबर, 2022 को आयोजित की गई थी। कर्नाटक टीईटी 2022 आंसर की 10 नवंबर को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए 17 नवंबर तक का समय दिया गया था। ज्यादा संबंधित विवरण देखने के लिए उम्मीदवार स्कूल शिक्षा, कर्नाटक की आधिकारिक साइट schooleducation.kar.nic.in देख सकते हैं।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article