एजुकेशन

Karnatka SSLC Result 2026 Today: जारी हुआ कर्नाटक बोर्ड एसएसएलसी का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Karnatka SSLC Result 2026 Today On kseab.karnataka.gov.in, digiolcker.gov.in, karresults.nic.in: कर्नाटक स्कूल परीक्षा एवं मूल्यांकन बोर्ड ने एसएसएलसी का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Image

Karnatka SSLC Result 2026

Karnatka SSLC Result 2026 Today On kseab.karnataka.gov.in, digiolcker.gov.in, karresults.nic.in: कर्नाटक बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड (Karnataka School Examination and Assessment Board) आज यानी 23 अप्रैल को दोपहर 12 बजे एसएसएलसी का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट बेंगलुरु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया गया है। कक्षा 10 की एसएसएलसी (माध्यमिक विद्यालय परिवीक्षा प्रमाण पत्र) जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट kseab.karnataka.gov.in, digiolcker.gov.in, karresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।

कर्नाटक बोर्ड एसएसएलसी की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। वहीं यदि किसी छात्र के एक या दो विषय में न्यूनतम से कम मार्क्स आते हैं तो स्टूडेंट की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। वहीं दो से ज्यादा विषयों में न्यूनतम से कम नंबर आते हैं तो छात्र फेल माने जाएंगे।

Karnatka SSLC Result 2026: इस लिंक से चेक करें रिजल्ट

  • kseab.karnataka.gov.in
  • karresults.nic.in
  • digiolcker.gov.in

Karnatka SSLC Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • kseab.karnataka.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Karnatka SSLC Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Karnatka Board SSLC Result 2026: Check Here

Karnatka SSLC Result: छात्र का नाम

  1. माता पिता का नाम
  2. रोल नंबर
  3. स्कूल का नाम
  4. स्कूल कोड
  5. सब्जेक्टवाइज मार्क्स

Karnatka 10th Result 2026: 11वीं में ले सकेंगे एडमिश

कर्नाटक बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में पास होने वाले छात्र 11वीं कक्षा में एडमिशन ले सकेंगे। यहां पर्सेंट के आधार पर छात्रों को स्ट्रीम दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद एक से दो हफ्ते के भीतर संबंधित स्कूल में मार्कशीट उपलब्ध करवा दिया जाएगा। रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article