एजुकेशन

Karnataka 2nd PUC Toppers 2023: साइंस, कॉमर्स व आर्टस स्ट्रीम के टॉपर्स लिस्ट, यहां से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Apr 21, 2023, 11:18 AM IST

Karnataka 2nd PUC Toppers 2023: कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परिणाम जारी कर दिया गया है, छात्र अब यहां से टॉपर्स लिस्ट देख सकते हैं। साइंस, कॉमर्स व आर्टस स्ट्रीम के लिए टॉपर सूची के साथ साथ उन वैकल्पिक साइट के लिए भी डायरेक्ट लिंंक दिया गया है, जिनके माध्यम से आप रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Image

Karnataka 2nd PUC Toppers 2023

Karnataka 2nd PUC Toppers 2023: कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परिणाम 2023 आज, 21 अप्रैल, 2023 को घोषित किया गया है। परिणाम के साथ, कर्नाटक द्वितीय पीयूसी टॉपर्स की भी घोषणा कर दी गई है! आधिकारिक घोषणा के अनुसार, Ananya, Vijnana Kaushik और Thabasum Shaikh ने KSEAB कक्षा 12वीं के विज्ञान, कला और वाणिज्य के परिणाम में क्रमशः शीर्ष स्थान हासिल किया है।

सेकंड पोजिशन में पांच स्टूडेंट्स हैं, जिनमें से चार ने कन्नड़ में परीक्षा दी

खुशनायक जी एल 592 बेल्लरी
डी. करीबसम्मा 592 बेल्लरी
एम. मल्लम्मा 592 बेल्लरी
प्रियंका कुलकर्णी 592 बेलगवी
राहुल मोतीलाल राठौड़ 592 विजयपुरा
तीसरी पोजिशन पर चार स्टूडेंट्स हैं जिनमें से एक ने अंग्रेजी और तीन ने कन्नड़ में परीक्षा दी है।
शहाना यू. कडकोल 591 बेलगवी
एम कृष्णा 591 बेल्लरी
भगप्पा 591 विजयपुरा
मंजूश्री 591 दक्षिण कन्नड़
कब से कब तक हुई परीक्षा

इस वर्ष कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा 9 मार्च से 29 मार्च तक आयोजित की गई थी, और प्रैक्टिकल परीक्षाएं 25 जनवरी से 10 फरवरी तक आयोजित की गई थीं। दूसरे पीयूसी परिणाम जारी हो गया है, बता दें, इस परीक्षा के लिए लगभग 7.27 लाख छात्रों ने कला, विज्ञान और तीन स्ट्रीमों के तहत परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article