एजुकेशन

Karnataka 2nd PUC Result 2023: परिणाम हुए घोषित! इन ऑप्शन से चेक करें कर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Apr 21, 2023, 11:01 AM IST

Karnataka 2nd PUC Result 2023 List of Websites: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड ने कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार यहां से देखें आप कब तक और किन किन वेबसाइट्स से कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परिणाम देख सकेंगे।

Image

कर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट 2023

Karnataka 2nd PUC Result 2023: Karnataka School Examination and Assessment Board, KSEAB 2nd PUC Result 2023 जारी हो गया है। कर्नाटक द्वितीय वर्ष पीयूसी परिणाम 2023 घोषित कर दिया गया है। बोर्ड द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में 21 अप्रैल, 2023 को सुबह 10 बजे कर्नाटक कक्षा 12 का परिणाम घोषित किया गया। कर्नाटक पीयूसी II परिणाम 2023 सभी स्ट्रीमों के लिए जारी किया गया है। विज्ञान, वाणिज्य और कला स्ट्रीम के छात्र आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in के अलावा यहां दिए गए अन्य वैकल्पिक तरीके से भी रिजल्ट देख सकेंगे।

जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे यहां उपलब्ध कराए जाने वाले डायरेक्ट लिंक से परिणाम देख सकेंगे, हालांकि यहां उन वेबसाइट की लिस्ट भी दी गई है, जिनके माध्यम से आप आधिकारिक रूप से रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

यह रही वे सारी आधिकारिक साइट जिनके माध्यम से आप वैकल्पिक रूप से भी Karnataka 2nd PUC Result देख सकते हैं।

  • karresults.nic.in
  • pue.karnataka.gov.in
  • dipr.karnataka.gov.in

74.67 गया रिजल्ट

बोर्ड द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में KSEEB कक्षा 12 के परिणाम की घोषणा की गई। इस साल कुल पास प्रतिशत 74.67 फीसदी रहा है। छात्रों को अपने 12वीं कक्षा के अंकों की जांच करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या, विषय विवरण यानी विज्ञान, कला और वाणिज्य दर्ज करना आवश्यक है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article