Joint Seat Allocation Authority (JoSAA) Round 3 Seat Allotment Result 2023 की घोषणा आज 12 जुलाई को कर दी जाएगी। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद इच्छुक उम्मीदवार इन्हें josaa.nic.in से देख सकेंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार, JoSAA राउंड 3 आबंटन रिजल्ट शाम तक जारी किया जा सकता है, उम्मीदवार यहां से रिजल्ट देखने का तरीका, लिंक व समय नोट कर सकते हैं।
संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) राउंड 3 आवंटन परिणाम घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जो उम्मीदवार अपनी सीट आवंटन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वे josaa.nic.in पर ये शाम 5 बजे तक परिणाम देख सकते हैं।
ऐसी मिलती है JoSAA Counselling में सीट
रिजल्ट देखने के लिए पहले लॉगिन करना होगा, राउंड 3 सीट आवंटन JoSAA आवेदन पत्र में उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों और भाग लेने वाले संस्थानों में सीटों की उपलब्धता पर आधारित होगा।
सीट आवंटन का अंतिम दौर 20 जुलाई को
राउंड 3 में आवंटन प्राप्त करने वाले सफल उम्मीदवारों को 14 जुलाई, 2023 तक सीट स्वीकृति शुल्क (seat acceptance fee) का भुगतान करना होगा। राउंड 3 आवंटन के बाद, JoSAA 16 जुलाई, 2023 को राउंड 4 सीट आवंटन के साथ काउंसलिंग प्रक्रिया जारी रखेगा। इसके बाद सीट आवंटन का अंतिम दौर 20 जुलाई, 2023 को निर्धारित किया जाएगा।
उम्मीदवारों को JoSAA Counselling प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों और समय सीमा के बारे में जागरूक रहने की जरूरत है, उन्हें आधिकारिक सूचनाओं से अपडेट रहना चाहिए और आवंटित समय सीमा के दौरान किसी भी प्रश्न या अनुरोध का तुरंत जवाब देना चाहिए। चूंकि जोसा राउंड 3 आवंटन परिणाम आज जारी होने वाले हैं, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल तैयार रखें और टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर विजिट करते रहें, क्योंकि यहां रिजल्ट लिंक को जल्द से जल्द शेयर किया जाएगा।
