एजुकेशन

JoSAA Counselling 2024: जेईई काउंसलिंग पहले राउंड की प्रक्रिया पूरी, इस दिन आएगा सेकेंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट, यहां करें चेक

JoSAA Counselling 2024 2nd Seat Allotment Result: जेईई मेन्स और एडवांस्ड के रिजल्ट के बाद काउंसलिंग का नोटिफिकेशन जारी किया गया। जोसा काउंसलिंग में पहले राउंड के बाद अब दूसरे राउंड में एडमिशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जोसा काउंसलिंग टॉप IITs, NITs और IIITs में बीटेक के अलग-अलग ब्रांच में एडमिशन के लिए काउंसलिंग होती है।

Image

JoSAA Counselling 2024 सेकेंड राउंड डेट

Photo : iStock

JoSAA Counselling 2024 2nd Seat Allotment Result: देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी है। जेईई मेन्स और एडवांस्ड के रिजल्ट के बाद काउंसलिंग का नोटिफिकेशन जारी किया गया। जारी नोटिफिकेशन के तहत पहले राउंड के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया (JoSAA Seat Allotment Result 2024) आज यानी 24 जून 2024 को पूरी कर ली गई है। टॉप IITs, NITs और IIITs में एडमिशन के लिए काउंसलिंग होती है।

ज्वाइंट सीट अलॉकेशन ऑथोरिटी यानी JoSAA के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जून 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 18 जून 2024 तक का समय दिया था। जोसा काउंसलिंग में पहले राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट लिस्ट 20 जून को जारी की गई और फीस जमा करने की आखिरी तारीख आज तक थी। आइए जानते हैं आगे की प्रक्रिया कब शुरू होगी।

JoSAA Counselling 2024 Schedule: कब आएगी दूसरे राउंड का रिजल्ट?

जोसा काउंसलिंग में पहले राउंड के बाद अब दूसरे राउंड में एडमिशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। दूसरे राउंड का सीट अलॉकेशन रिजल्ट 27 जून को शाम 5 बजे जारी होगा। इसमें जिन छात्रों का रैंक कवर होगा उन्हें रिपोर्टिंग के लिए 2 जुलाई 2024 तक का समय मिलेगा। इसके लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 1 जुलाई 2024 है।

दूसरे लिस्ट के बाद तीसरे लिस्ट का इंतजार होगा। तीसरे राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 3 जुलाई 2024 को जारी होगा। ज्वाइंट सीट अलॉकेशन ऑथोरिटी यानी JoSAA Schedule के तहत तीसरे राउंड में फीस जमा करने की आखिरी तारीख 8 जुलाई है। तीन राउंड में सीट ना भरने पर चौथे राउंड की प्रक्रिया शुरू होगी।

इन IIITs में एडमिशन

IIIT ग्वालियर, IIIT कोटा, IIIT गुवाहाटी, IIIT कल्याण WB, IIIT सोनीपत, IIIT ऊना, IIIT श्री सिटी चित्तूर, IIIT वडोदरा, IIIT इलाहाबाद, IIIT कांचीपुरम, IIIT जबलपुर, IIIT मणिपुर, IIIT तिरुचिरापल्ली, IIIT लखनऊ, IIIT दरवाड, IIIT कोट्टायम , आईआईआईटी रांची, आईआईआईटी नागपुर, आईआईआईटी पुणे, आईआईआईटी भागलपुर, आईआईआईटी भोपाल, आईआईआईटी सूरत, आईआईआईटी अगरतला, आईआईआईटी रायचूर, आईआईआईटी कैंपस दीव

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article