एजुकेशन

JoSAA 2025 Seat Allotment Result: जारी हो गया राउंड 5 के लिए सीट आबंटन रिजल्ट, ये रहा Direct Link

JoSAA 2025 Seat Allotment Result Pdf: संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण, JoSAA 2025 सीट आवंटन रिजल्ट 5वें राउंड के लिए जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार josaa.nic.in या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से JoSAA 2025 Seat Allotment Result Check कर सकते हैं।

Image

JoSAA 2025 सीट आवंटन परिणाम जारी

JoSAA 2025 Seat Allotment Result Pdf Download: संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण, JoSAA 2025 सीट आवंटन रिजल्ट 5वें राउंड के लिए आज 11 जुलाई, 2025 को जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस पांचवे काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन किया था, वे JoSAA 2025 Seat Allotment Result Website josaa.nic.in पर जाकर JoSAA 2025 Seat Allotment Result Check कर सकेंगे।

शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि

शुल्क भुगतान/ दस्तावेज अपलोड और उम्मीदवार द्वारा प्रश्नों का उत्तर देने के साथ ऑनलाइन रिपोर्टिंग 11 जुलाई से 14 जुलाई, 2025 तक की जाएगी। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 14 जुलाई, 2025 है। शुल्क भुगतान संबंधी किसी भी समस्या का समाधान/प्रश्नों का उत्तर देने की अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2025 है।

उम्मीदवार 12 जुलाई से 14 जुलाई, 2025 तक सीट आवंटन प्रक्रिया से बाहर निकलने और सीट वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं और वापसी संबंधी प्रश्नों का उत्तर देने की अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2025 है।

JoSAA 2025 Seat Allotment Result How to Check

सीट आवंटन परिणाम देखने के लिए, उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें?

1. JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।

2. होम पेज पर लिखा है - Round 5 Seat Allotment Result has been published.

अब आप CANDIDATE ACTIVITY BOARD के नीचे

Round 5 Seat Allotment Result पर क्लिक करें।

3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करें।

4. सबमिट पर क्लिक करें और आपका सीट आवंटन परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. JoSAA 2025 Seat Allotment Result Check करें और पेज डाउनलोड करें।

6. आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

JoSAA काउंसलिंग शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए 127 संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इसमें 23 IIT, 31 NIT, IIEST शिबपुर, 26 IIIT और 47 अन्य-सरकारी वित्तपोषित तकनीकी संस्थान (अन्य-GFTI) शामिल हैं। इन संस्थानों द्वारा प्रस्तावित सभी शैक्षणिक कार्यक्रमों में प्रवेश एक ही मंच के माध्यम से दिया जाएगा। अधिक संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article