एजुकेशन

JNU PHD Merit List 2024 Released: जारी हुई जेएनयू पीएचडी एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट, यहां करें डाउनलोड

JNU PHD Merit List 2024 Released, JNU PHD Admission 2024: जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। यहां रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाकर पहली मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

JNU PHD Merit List 2024 Released: यहां डाउनलोड करें जेएनयू पीएचडी की मेरिट लिस्ट

JNU PHD Merit List 2024 Released, JNU PHD Admission 2024: जेएनयू पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आवदेन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (JNU PHD Merit List 2024) खबर है। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्याय (JNU) ने पीएचडी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए पहली लिस्ट जारी कर (JNU PHD Merit List) दी है। एडमिशन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाकर मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं।

जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में है, उन्हें यहां पंजीकरण के लिए 13 जनवरी तक का समय दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

JNU PHD Merit List 2024 Download

  1. सबसे पहले jnuee.jnu.ac.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर JNU PHD 1st Meit List 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  3. मेरिट लिस्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  4. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

JNU PHD Merit List 2024: फिजिकल वेरिफिकेशन डेट

यदि आपका नाम मेरिट लिस्ट में प्रदर्शित होता है, तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिशन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करें। पंजीकरण प्रक्रिया के बाद एडमिशन के लिए फिजिकल वेरिफिकेशन में उपस्थित होना अनिवार्य है। शारीरिक परीक्षण का आयोजन 15 और 16 जनवरी 2024 को किया जाएगा।

JNU PHD Merit List: कब जारी होगी दूसरी मेरिट लिस्ट

ध्यान रहे पहले चरण की एडमिशन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया के लिए मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 18 जनवरी 2024 को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। यहां सीट ब्लॉक करने के लिए अभ्यर्थियों को 18 व 19 जनवरी 2024 तक का समय दिया जाएगा। साथ ही यहां फिजिकल वेरिफिकेशन 22 जनवरी 2024 को आयोजित किया जाएगा।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article