एजुकेशन

JNU P.HD Admission 2023: जारी हुआ जेएनयू पीएचडी एडमिशन के लिए रिवाइज्ड शेड्यूल, यहां देखें सबसे पहले

​​JNU P.HD Admission 2023-2024, JNU P.HD Admission Revised Schedule 2023: जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने पीएचडी में प्रवेश के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Image

JNU P HD Admission 2023-2024: जेएनयू पीएचडी प्रवेश के लिए रिवाइज्ड शेड्यूल

JNU P.HD Admission 2023-2024, JNU P.HD Admission Revised Schedule 2023: जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने पीएचडी में प्रवेश के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है, जो अभ्यर्थी पीएचडी के लिए प्रवेश लेना चाहते हैं वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिवाइज्ड शेड्यूल चेक कर (JNU P.HD Admission 2023) सकते हैं। जेएनयू की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक पीएचडी में प्रवेश के लिए पहली मेरिट लिस्ट 11 जनवरी को जारी (JNU P.HD Admission Revised Schedule) की जाएगी। यहां सीट को ब्लॉक करने व पंजीकरण शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 11, 12 और 13 जनवरी 2024 है। यहां आप नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए पीएचडी मेरिट लिस्ट के बारे में जान सकते हैं।

JNU P.HD Admission Revised Schedule 2023

  • सबसे पहले jnuee.jnu.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Rvised Ph.D Jrf Schedule (6 January 2023) लिंक पर क्लिक करें।
  • रिवाइज्ड शेड्यूल का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

JNU P.HD Admission 2023: कब जारी होगी मेरिट लिस्ट

जेएनयू पीएचडी की मेरिट लिस्ट 11 जनवरी को जारी होगी। जबकि दूसरी मेरिट लिस्ट 18 जनवरी 2024 को प्रदर्शित की जाएगी। यहां नामांकन व भुगतान शुल्क जमा करने के लिए उम्मीदवारों को 19 जनवरी 2024 तक का समय दिया जाएगा।

JNU P.HD Admission 2024: अंतिम मेरिट लिस्ट

मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों की अंतिम लिस्ट के लिए पंजीकरण का फिजिकल वेरिफिकेशन 1 फरवरी 2024 को किया जाएगा। प्रवेश या रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 09 फरवरी है।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article