एजुकेशन

JNU UG Admission 2026: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने जारी की पहली मेरिट लिस्ट, 5 अगस्त तक करें सीट ब्लॉकिंग

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने UG Admission 2026 की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने स्नातक (UG) कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Image

JNU UG Admission 2026: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने जारी की पहली मेरिट लिस्ट, 5 अगस्त तक करें सीट ब्लॉकिंग (Image - cHatgpt)

JNU UG Admission 2026: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची (First Merit List) जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने सीयूईटी यूजी (CUET UG) स्कोर के माध्यम से जेएनयू के विभिन्न ऑनर्स और सर्टिफिकेट कोर्सेज में एडमिशन के लिए आवेदन किया था, वे अब विश्वविद्यालय के आधिकारिक एडमिशन पोर्टल पर जाकर अपना सीट अलॉटमेंट रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। बता दें, जिन छात्रों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में आया है, उन्हें तय समय के अंदर 'प्री-एनरोलमेंट रजिस्ट्रेशन, फीस जमा करने और सीट ब्लॉक करने' की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यदि निर्धारित समय तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो सीट अगले उम्मीदवार को आवंटित की जा सकती है।

पहली मेरिट लिस्ट कैसे देखें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  • सबसे पहले JNUEE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • JNU UG Admission 2026 First Merit List के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन आईडी और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • Submit पर क्लिक करते ही मेरिट लिस्ट या रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।

5 अगस्त तक पूरी करनी होगी यह प्रक्रिया

पहली मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों के लिए:

  • प्री-एनरोलमेंट रजिस्ट्रेशन
  • फीस का भुगतान
  • सीट ब्लॉकिंग की प्रक्रिया 3 अगस्त से 5 अगस्त 2026 तक चलेगी।

दूसरी मेरिट लिस्ट कब आएगी?

अगर पहली सूची में आपका नाम नहीं आया है, तो परेशान न हों, क्योंकि दूसरी मेरिट लिस्ट और सुपरन्यूमरेरी सीटों की सूची 12 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी।

फिजिकल वेरिफिकेशन कब होगा?

ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने वाले उम्मीदवारों का दस्तावेजों का फिजिकल वेरिफिकेशन 17 अगस्त से 20 अगस्त 2026 के बीच किया जाएगा। इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों को आगे के राउंड में शामिल होना है, उनके लिए 'Expression of Willingness' यानी अपनी रुचि दर्ज कराने का मौका 26 अगस्त से 28 अगस्त 2026 तक दिया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article