एजुकेशन

JKPSC KAS Answer Key 2023 Released: जारी हुई जम्मू कश्मीर केएएस परीक्षा आंसर की, यहां करें डाउनलोड

JKPSC KAS Answer Key 2023 Released: जम्मू कश्मीर लोक सेवा आयोग ने संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड के जरिए आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

JKPSC KAS Answer Key 2023 Released: यहां डाउनलोड करें जम्मू कश्मीर केएएस परीक्षा की आंसर की

JKPSC KAS Answer Key 2023 Released: जेकेपीएससी केएएस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (JKPSC KAS Answer Key) खबर है। जम्मू कश्मीर लोक सेवा आयोग ने संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा की आंसर की जारी कर (JKPSC KAS Answer Key 2023) दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 16 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2023 तक का समय दिया गया है।

बता दें इस बार जेकेपीएससी सीईई की परीक्षा 15 अक्टूबर 2023 को आयोजित की गई थी। जनरल स्टडी पेपर 1 सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित थी, जबकि पेपर-2 दोपहर 2 बजे से 04 बजे तक आयोजित की गई थी। नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए आप आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

JKPSC KAS Answer Key 2023 Downlod

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर JKPSC CCE Answer Key 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  4. आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

JKPSC KAS Answer Key: यहां दर्ज करें आपत्ति

आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 18 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2023 तक का समय दिया जाएगा। हालांकि इसके लिए आपको प्रश्नानुसार शुल्क जमा करना होग।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article