एजुकेशन

JKBOSE Jammu Kashmir Board 10th Result 2023: बिग अपडेट! इस दिन जारी होंगे जम्मू कश्मीर बोर्ड 10वीं के परिणाम

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jun 10, 2023, 11:19 AM IST

JKBOSE Jammu Kashmir Board 10th Result 2023, jkbose.nic.in: जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन किसी भी वक्त 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 35 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे।

Image

JKBOSE Jammu Kashmir Board 10th Result 2023: यहां चेक करें जम्मू बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

JKBOSE Jammu Kashmir Board 10th Result 2023, jkbose.nic.in: जम्मू कश्मीर बोर्ड 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन किसी भी वक्त 10वीं का रिजल्ट जारी कर (JKBOSE 10th Result) सकता है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर उपलब्ध करवा (Jammu Board 10th Result) दिया जाएगा। छात्र रोल नंबर वाइज यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 35 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। यदि आपके दो से अधिक विषयों में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं, तो छात्रों को फेल माना जाएगा। वहीं एक या दो विषय में कंपार्टमेंट आने पर छात्रों को दूसरा मौका दिया जाएगा।

बीते वर्ष यानी 2022 में 10वीं के पासिंग पर्सेंटेज की बात करें तो कुल 83.65 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे। जिसमें से छात्रों की कुल संख्या 78.01 थी। वहीं ए ग्रेड से पास होने वाले छात्रों की कुल संख्या 5,104 थी। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

JKBOSE Jammu Kashmir Board 10th Result 2023: यहां चेक करें रिजल्ट

  1. jkbose.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर JKBOSE Jammu And Kashmir Board 10th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रोल नंबर व स्कूल कोड दर्ज करें।
  4. रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें या फिर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।

वहीं रिजल्ट जारी होने के बाद यदि साइट क्रैश होती है, तो छात्र एसएमएस के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप फॉलो करें।

JKBOSE 10th Result: एसएमएस के जरिए चेक करें रिजल्ट

  • फोन के मैसेज बॉक्स पर जाएं।
  • यहां JKBOSE10 टाइप कर बिना स्पेश दिए रोल नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद 5676750 पर भेजें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

Jammu Board 10th Result: 12वीं का पासिंग पर्सेंटेज

बीते दिन यानी 9 जून को जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 1 लाख 27 हजार 636 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से कुल 65 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। जिसमें लड़कों का पासिंग पर्सेंटेज 61 फीसदी व लड़कियों का पास पर्सेंटेज कुल 68 फीसदी दर्ज किया गया है।
आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article