JIPMER Group B and C Result 2024: जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) ने ग्रुप बी और सी भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने JIPMER Group B and C Recruitment 2024 के तहत परीक्षा दी थी, वे अब अपना परिणाम JIPMER की आधिकारिक वेबसाइट jipmer.edu.in पर जाकर देख सकते हैं।
बता दें, JIPMER Group B and C Recruitment 2024 के अनुसार, 209 पदों को भरा जाएगा।
JIPMER Group B and C Result 2024 Link सक्रिय है। सभी उम्मीदवार जो ऑनलाइन लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, रिजल्ट देखने का तरीका देखें
JIPMER ग्रुप B और C के नतीजे कैसे डाउनलोड करें?
चरण 1. JIPMER की वेबसाइट jipmer.edu.in पर जाएं।
चरण 2. Group B & C Results (Exam held on September 14, 2024) लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. नतीजे स्क्रीन पर दिखाई देंगे। इसे डाउनलोड करें।
चरण 4. अपने रिकॉर्ड के लिए नतीजों का प्रिंटआउट रखें।
JIPMER Group B and C Answer Key 2024 पहले ही जारी की जा चुकी थी अब रिजल्ट जारी किया गया है। ये परीक्षा विभिन्न पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें नर्सिंग ऑफिसर, ट्रांसलेशन ऑफिसर और टेक्निकल असिस्टेंट सहित और भी पद थे।
