Jharkhand Winter Vacation 2023: झारखंड में स्कूल छात्रों के लिए बड़ी खबर है। यहां स्कूल बंद की घोषणा कर दी गई है। राज्य में शीतलहर जैसी स्थिति के कारण झारखंड के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, 26 से 31 दिसंबर तक स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। ऐसे में बच्चों के साथ साथ अभिवाहकों को भी संबंधित स्कूल से संपर्क करने की जरूरत है।
6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान
एक आधिकारिक अधिसूचना में गुरुवार को कहा गया कि राज्य में शीतलहर जैसी स्थिति के कारण झारखंड के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद किया जा रहा है। बुधवार रात न्यूनतम तापमान 7 से 11 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। गढ़वा में राज्य का सबसे कम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद डाल्टनगंज में 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
झारखंड की राजधानी का हाल - Jharkhand Weather Temperature
झारखंड की राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रामगढ़ में 8.5 डिग्री सेल्सियस, बोकारो में 8.5 डिग्री, चाईबासा में 8.6 डिग्री और जमशेदपुर में 10.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
नए साल पर खुलेंगे स्कूल - Jharkhand Winter Holiday
राज्य में शीतलहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सभी स्कूल जैसे सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक विद्यालय सहित सभी निजी विद्यालय पर यह नियम लागू होगा। स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग की एक अधिसूचना के अनुसार, राज्य में 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक बंद रहेगा। यानी एक बाद स्कूल बंद होने के आप नए साल से स्कूल जा सकेंगे।
ध्यान रहे, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए, संबंधित स्कूल आवश्यकता के अनुसार कक्षा 10 से 12 तक की कक्षाएं संचालित कर सकते हैं।
