एजुकेशन

Jharkhand Board 10th Paper Leak: झारखंड बोर्ड 10वीं संस्कृत का पेपर लीक, हिंदी और विज्ञान की परीक्षाएं भी हो गई हैं रद्द

Jharkhand Board 10th Sanskrit Paper Leak: 22 फरवरी को होने वाली मैट्रिक संस्कृत विषय के परीक्षा का पेपर लीक होने का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि एक PDF सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि कल होने वाले संस्कृत की परीक्षा का पेपर है। आपको बता दें कि इससे पहले हिंदी और विज्ञान का पेपर लीक हो चुका है।

Image

झारखंड बोर्ड 10वीं संस्कृत का पेपर लीक

Photo : iStock

Jharkhand Board 10th Sanskrit Paper Leak: 22 फरवरी को होने वाली मैट्रिक संस्कृत विषय के परीक्षा का पेपर लीक होने का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि एक PDF सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि कल होने वाले संस्कृत की परीक्षा का पेपर है। आपको बता दें कि इससे पहले हिंदी और विज्ञान का पेपर लीक हो चुका है।

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) बोर्ड ने दो परीक्षाएं रद्द भी कर दी है और इस तरह तीसरा पेपर संस्कृत भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पेपर के लीक होने के बाद यह बहुत बड़ा सवाल बोर्ड पर और सरकार पर खड़ा हो रहा है कि आखिर कैसे सब पेपर लीक हो जा रहा है। वहीं पेपर लीक होने के बाद लोग में तह चर्चा का विषय बना गया है कि क्या होगा एजुकेशन का झारखंड में।

JSSC का पेपर लीक

लोगों का कहना है की कभी JSSC का पेपर लीक का मामला सामने आता आता है तो कभी एसएससी का और अब मैट्रिक के परीक्षा के पेपर का लीक होना अपने आप मे बहुत बड़ा सवाल खड़ा करता है। वही एक और सवाल इसके साथ खड़ा होता है कि आखिर क्या होगा बच्चों के भविष्य का यह तो सोचने वाली बात है। आखिर एजुकेशन माफिया का मनोबल इतना कैसे बढ़ गया है कि लगातार पेपर लीक रहे हैं और उन्हें सरकार का डर है और नही कानून का।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article