JEECUP Admit Card 2023, UPJEE Exam Date 2023: यूपी जेईई एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। ज्वाइंट एंटरेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश (JEECUP) की ओर से यूपीजेईई परीक्षा (UPJEE 2023) स्थगित कर दी गई है। ऐसे में अब इस परीक्षा का एडमिट कार्ड जुलाई के आखिरी सप्ताह में जारी किया जा सकता है। जिसे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
UPJEE Exam 2023 Date: अगस्त में होगी परीक्षा
यूपी जेईई परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई, 27 जुलाई, 28 जुलाई, 30 जुलाई और 31 जुलाई को किया जाना था लेकिन आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, अब यह परीक्षा अगस्त के पहले सप्ताह में होने की संभावना है। इस परीक्षा की नई तारीख तय समय के अंदर सूचित कर दी जाएगी। वहीं, इसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा के एक सप्ताह पहले जारी किया जा सकता है।
UPJEE Admit Card 2023: बिना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश
यूपीजेईई परीक्षा में फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ्स से कुल 120 सावल पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए 150 मिनट का समय मिलेगा। प्रत्येक सही जवाब पर 4 अंक मिलेंगे और गलत जवाब पर 1 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download UPJEE Admit Card 2023
- आधिकारिक वेबसाइट jeecup.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद यूपी जेईई एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
UPJEE Exam 2023: राज्य स्तरीय परीक्षा
यूपी जेईई (पॉलिटेक्निक) एक राज्य स्तर की परीक्षा है। इसका आयोजन यूपी के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के लिए किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
