एजुकेशन

JEE Mains January Admit Card 2024: जारी हुआ जेईई मेन्स जनवरी सत्र का एडमिट कार्ड, यहां करें डाउनलोड

JEE Mains January Admit Card 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने जेईई मेन्स सत्र 1 जनवरी का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ni.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षएं 24 जनवरी से 1 फरवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी।

Image

JEE Mains January Admit Card 2024: यहां डाउनलोड करें जेईई मेन्स जनवरी सत्र के लिए एडमिट कार्ड

JEE Mains January Admit Card 2024: जेईई मेन जनवरी सत्र की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (JEE Mains January Admit Card 2024) खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा मेन्स जनवरी (JEE) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (JEE Mains January Admit Card) दिया है। जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेन जनवरी 2024 के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है वो आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ni.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें इस बार जेईई मेन्स सत्र 1 की परीक्षा 24 जनवरी से 1 फरवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए JEE MAINS January Session के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Mains January Admit Card 2024 Download

  1. jeemain.nta.ni.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर JEE Main Session 1 Admit Card 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना Registration Number और Password लिंक पर क्लिक करें।
  4. एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्टॉप पर सेव कर लें या फिर प्रिंट निकाल लें।

JEE Mains January Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य

जेईई मेन जनवरी के सत्र 1 के परीक्षा में उम्मीदवारों को एग्जाम हॉल में बिना प्रवेश पत्र के एंट्री नहीं दिया जाएगा। साथ ही परीक्षा देने के लिए जाते समय एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें, बिना इसके आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

JEE Mains Admit Card 2024: निगेटिव मार्किंग का प्रावधान

जेईई मेन्स 2024 जनवरी की परीक्षा में अभ्यर्थियों से कुल 300 मार्क्स के 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह सभी प्रश्न बहुवैकल्पिक होंगे। साथ ही ध्यान रहे यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के कुल एक चौथाई मार्क्स काटे जाएंगे।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article