एजुकेशन

JEE Mains 2023: जारी हुई जेईई मेंस आंसर की, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Feb 2, 2023, 10:04 PM IST

JEE Mains Answer Key 2023 for Session 1: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने 2 फरवरी, 2023 को सत्र 1 के लिए जेईई मेन्स 2023 आंसर की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार सत्र 1 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एनटीए जेईई की आधिकारिक साइट या यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से JEE Mains Answer Key 2023 देख सकते हैं।

Image

जारी हुई जेईई मेंस आंसर की

National Testing Agency, NTA JEE Mains Answer Key 2023 Session 1 आज 2 फरवरी 2023 को जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार सत्र 1 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एनटीए जेईई की आधिकारिक साइट या यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से JEE Mains Answer Key 2023 देख सकते हैं। जेईई मेंस आंसर की को jeemain.nta.nic.in पर जारी किया गया है।

कैसे देखे जेईई मेंस 2023 आंसर-की

  • उम्मीदवार सबसे पहले jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • यहां पेज को स्क्रॉल करें, नीचे की तरफ Candidate Activity नाम का टेक्स्ट मिलेगा। इसके नीचे JEE Main Session 1 (2023) – Answer Key Challenge लिखा होगा।
  • इस पर क्लिक करें और 'ओके' कर दें, आंसर की पेज पर आप आ जाएंगे।
यहां दो चीजें पूछेगा:-
  • आप एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से आंसर की देखना चाहते हैं या
  • एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि से आंसर की देखना चाहते हैं।
डायरेक्ट लिंक से चेक करें — NTA JEE Mains Answer Key 2023 Session 1

आपत्ति करने का मौका

एनटीए ने जेईई मेंस 2023 आंसर की के खिलाफ आपत्ति करने का मौका दिया है। उम्मीदवार 2 से 4 फरवरी 2023 के बीच आपत्तियां उठा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके जेईई पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।

जारी हुई रिस्पॉन्स शीट

जेईई मेन 2023 की आंसर की प्रोविजनल है, यानी अभी उम्मीदवारों के आपत्ति करने का मौका रहेगा, इसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। अभी पेपर 1 (BE/BTech), पेपर 2ए (BArch), पेपर 2बी (BPlanning) के लिए जारी की गई है। आंसर की के साथ एनटीए ने जेईई मेन 2023 रिस्पॉन्स शीट भी जारी की है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article