एजुकेशन

JEE (Main) Session 2 के नतीजों का काउंटडाउन शुरू, जानें कब आएगा रिजल्ट

JEE Main Session 2 Result Date Time Announced: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कल (9 अप्रैल) JEE Main 2026 सेशन 2 के प्रश्न पत्र जारी करेगी। यह घोषणा NTA ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर की। जारी होने के बाद, प्रश्न पत्र JEE Main 2026 की आधिकारिक वेबसाइट, यानी jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।

Image

JEE (Main) Session 2 के नतीजों का काउंटडाउन शुरू, जानें कब आएगा रिजल्ट

JEE Main Session 2 Result Date Time Announced: NTA ने Joint Entrance Examination (JEE) Main 2026 सेशन 2 परीक्षा के नतीजों की तारीख घोषित कर दी है। इसके अलावा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कल (9 अप्रैल) JEE Main 2026 सेशन 2 के प्रश्न पत्र जारी करेगी। यह घोषणा NTA ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर की। जारी होने के बाद, प्रश्न पत्र JEE Main 2026 की आधिकारिक वेबसाइट, यानी jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। अप्रैल में जारी होने वाला नतीजा अंतिम नतीजा होगा, यानी यह सेशन 1 (जो जनवरी में हुआ था) और सेशन 2 (जो अप्रैल में हुआ था) के नतीजों को मिलाकर तैयार किया गया नतीजा होगा।

इसके बाद, NTA द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, JEE Main 2026 अप्रैल सेशन की प्रोविजनल आंसर-की (अस्थायी आंसर की) संभावित रूप से 11 अप्रैल को जारी की जाएगी। 11 अप्रैल को प्रोविजनल आंसर-की जारी करने के बाद, NTA एक 'चैलेंज विंडो' भी खोलेगा, जिसके जरिए उम्मीदवार प्रति प्रश्न 200 रुपये की चैलेंज फीस देकर दी गई आंसर-की के खिलाफ अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।

NTA ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा, "JEE (Main) – 2026 सेशन 2 के पेपर 1 (B.E./B.Tech.) के नतीजे 20 अप्रैल 2026 तक घोषित होने की संभावना है। ये नतीजे, तय नीति के अनुसार, JEE (Main) – 2026 के दोनों सेशन में उम्मीदवारों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए तैयार किए जाएंगे।"

JEE Main 2026 Session 2 Result Timeline

09 अप्रैल 2026 को क्या आएगा जानकारी

  • प्रश्न पत्र जारी किए जाएंगे
  • सभी शिफ्टों के प्रश्न पत्र जारी किए जाएंगे
  • पारदर्शिता बढ़ेगी
  • उम्मीदवारों को परीक्षा की समीक्षा करने में मदद मिलेगी

11 अप्रैल 2026 (संभावित) को क्या आएगी जानकारी

  • आंसर-की और रिस्पॉन्स आ जाएगी
  • प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी जाएगी
  • उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट उपलब्ध कराई जाएगी
  • चुनौती देने का विकल्प खुल जाएगा लेकिन 200 प्रति प्रश्न के हिसाब से

20 अप्रैल 2026 (संभावित) को क्या आएगी जानकारी

  • रिजल्ट की घोषणा
  • पेपर 1 के रिजल्ट घोषित किए गए
  • दोनों सेशनों में से बेहतर स्कोर को माना जाएगा
  • नॉर्मलाइज़्ड स्कोरिंग लागू की गई

JEE Main 2026 का दूसरा सेशन 2, 4, 5, 6, 7 और 8 अप्रैल को कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित किया गया था। यह परीक्षा भारत के 304 शहरों में लगभग 566 केंद्रों पर और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 11.23 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।

पेपर 1 (B.E./B.Tech.) के लिए, लगभग 11.06 लाख उम्मीदवारों ने देश के भीतर और 4,229 उम्मीदवारों ने विदेश से रजिस्ट्रेशन कराया था; इसमें उपस्थिति लगभग 93 प्रतिशत और आधार प्रमाणीकरण लगभग 97 प्रतिशत रहा। पेपर 2 (B.Arch./B.Planning) के लिए, लगभग 54,953 उम्मीदवारों ने देश के भीतर और 270 उम्मीदवारों ने विदेश से रजिस्ट्रेशन कराया था; इसमें उपस्थिति लगभग 73 प्रतिशत और आधार प्रमाणीकरण लगभग 97 प्रतिशत रहा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article