एजुकेशन

JEE Mains 2026: जेईई मेन्स एग्जाम के रजिस्ट्रेशन से पहले पढ़ लें एनटीए के नए नियम, एक क्लिक में जान लें परीक्षा से जुड़ी सारी जानकारी

​​JEE Mains 2026 Exam: जेईई मेन 2026 सेशन 1 एग्जाम 21 से लेकर 31 जनवरी के बीच आयोजित किये जाएंगे। इस बीच प्राधिकरण ने रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को अच्छी तरह से व्यवस्थित कराने के लिए जेईई मेन रजिस्ट्रेशन 2026 प्रक्रिया में कुछ बदलाव किए हैं। ऐसे में रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने से पहले आपको ये बदलाव जरूर जान लेने चाहिए। चलिये जानते हैं जेईई मेन को लेकर एनटीए द्वारा जारी गाइडलाइन्स के बारे में...

Image

JEE Mains (iStock)

Jee Main 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन्स 2026 परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जारी कर दिए हैं। जेईई मेन 2026 सेशन 1 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 27 नवंबर 2025 है। आवेदन प्रोसेस में रजिस्ट्रेशन, फॉर्म भरने से लेकर डॉक्यूमेंट्स अपलोड करना और फीस भरने से संबंधित सारी जानकारी दी गई है। जेईई को सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक में गिना जाता है। एग्जाम अगले साल जनवरी से लेकर अप्रैल के महीने में कराए जाने हैं। ऐसे में जेईई क्लीयर करने का सपना देखने वाले लाखों परीक्षार्थी इस एग्जाम की तैयारी में जुट गए हैं। इस बीच चलिये जानते हैं इस परीक्षा से जुड़े नियम और परीक्षार्थियों के लिए जरूरी जानकारी।

जेईई मेन 2026 सेशन 1 एग्जाम (Jee Main session 1 Exam) 21 से लेकर 31 जनवरी के बीच आयोजित किये जाएंगे। इस बीच प्राधिकरण ने रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को अच्छी तरह से व्यवस्थित कराने के लिए जेईई मेन रजिस्ट्रेशन 2026 प्रक्रिया में कुछ बदलाव किए हैं। चलिये जानते हैं ये बदलाव क्या हैं।

JEE Main 2026 रजिस्ट्रेशन में नया क्या? (Jee Main 2026 Registration)

  • जेईई मेन्स 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के पास पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने से पहले इन डॉक्यूमेंट्स की कॉपी होनी बेहद जरूरी है।
  • आधार कार्ड
  • यूडीआईडी कार्ड (दिव्यांग व्यक्तियों के लिए)
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट
  • इस साल जेईई मेन्स 2026 एग्जाम के रजिस्ट्रेशन के समय लाइव फोटो लाना भी अनिवार्य है।
  • एनटीए ने रिवाइज्ड जानकारी के बुलेटिन में साफ कर दिया है कि ऑनस्क्रीन या फिर फिजिकल, किसी भी तरह के कैलकुलेटर का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।
JEE Main

JEE Main

जेईई मेन 2026 रजिस्ट्रेशन प्रोसेस (Jee Main 2026 Registration Process)

जेईई मेन्स एग्जाम से जुड़ी अहम जानकारी

jee Mains 2026 (istock)

  • सबसे पहले फेज 1 के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन विंडो पर मांगी गई जानकारी भरनी होगी और फिर पंजीकरण पूरा करने के लिए अपनी पसंद का पासवर्ड बनाना होगा। एक बार रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उम्मीदवारों को सिस्टम द्वारा जनरेटेड जेईई मेन 2026 आवेदन संख्या मिल जाएगी।
  • चरण 2 यानी फेज 2 की बात करें तो उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरना होगा, फिर परीक्षा केंद्र चुनना होगा और फिर क्यूआर कोड स्कैन करके वेबकैम या फिर मोबाइल कैमरे से लाइव फोटो खींचनी होगी।
  • चरण 3 में लाइव फोटो, स्कैन की गई फोटो, स्कैन किए गए सान और पहचान प्रमाण की स्कैन की गई प्रति (उन उम्मीदवारों के लिए जो आधार या डिजिलॉकर के अलावा अन्य तरीकों से अपनी पहचान सत्यापित करेंगे) जैसे दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • इसके बाद, उम्मीदवार चरण 4 पर आगे बढ़ सकते हैं, जिसमें क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई का उपयोग करके आवेदन शुल्क का भुगतान करना होता है।
  • अंतिम चरण में, उम्मीदवारों को पावती फॉर्म डाउनलोड करना होगा, जो जेईई मेन आवेदन शुल्क के सफलतापूर्वक जमा होने के बाद जनरेट होगा। इस फॉर्म को डाउनलोड करके भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।
कब है रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख? (Jee Mains 2026 Session 1 Registration last date)

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2026 के लिए आवेदन पत्र jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दिया है। जेईई मेन 2026 सत्र 1 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 27 नवंबर, 2025 है। आवेदन प्रक्रिया में पंजीकरण, फॉर्म भरना, दस्तावेज अपलोड करना और शुल्क का भुगतान शामिल है।

जेईई मेन 2026 सत्र 1 परीक्षा 21 से 30 जनवरी के बीच आयोजित की जाएगी। इस बार प्राधिकरण ने आवेदन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए जेईई मेन पंजीकरण 2026 प्रक्रिया में बदलाव किया है, जैसे आवेदन पत्र में लाइव फोटो कैप्चरिंग और आधार/डिजिलॉकर सत्यापन।

उम्मीदवारों को इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि हाल की कलर पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करनी होगी। इसमें चेहरा साफ रूप से दिखना चाहिए। फोटो 10 से 200 KB के बीच JPG/JPEG फॉर्मेट में होनी चाहिए, जबकि साइन की फाइल 10 से लेकर 100 KB के बीच तक सीमित होनी चाहिए। क्लास 10 की मार्कशीट या फिर सर्टिफिकेट और विकलांगता प्रमाण पत्र PDF फॉर्मेट में 50 से लेकर 300 KB के बीच अपलोड किए जाने चाहिए।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article