एजुकेशन

JEE Mains Paper 2 Result 2024: इस डायरेक्ट लिंक से देखें जेईई मेन पेपर 2 का रिजल्ट, सेशन 2 के लिए आवेदन में सुधार का अंतिम मौका आज

JEE Mains Paper 2 Result 2024 Link: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने जनवरी 2024 में आयोजित जेईई मेन पेपर 2 (बी.आर्क और बी.प्लान) परीक्षा के परिणाम jeemain.nta.ac.in जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट देख सकेंगे, साथ ही सेशन 2 के लिए आवेदन में सुधार का अंतिम मौका केवल आज भर है, इसलिए जल्दी करें।

Image

जेईई मेन पेपर 2 बीआर्क और बीप्लानिंग का रिजल्ट

JEE Mains Paper 2 Result 2024 Download PDF: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने जनवरी 2024 में आयोजित जेईई मेन पेपर 2 (बी.आर्क और बी.प्लान) परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर लॉगइन करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। स्कोरकार्ड में पेपर 2 के लिए प्रतिशत अंक और अखिल भारतीय रैंक (AIR) शामिल है। साथ ही सेशन 2 के लिए आवेदन में सुधार का अंतिम मौका केवल आज भर है, इसलिए जल्दी करें।

छात्र अपने स्कोरकार्ड की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें और उन्हें भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें। उन्हें अपने पसंदीदा संस्थानों की प्रवेश प्रक्रियाओं के बारे में भी सूचित रहना चाहिए, क्योंकि इसमें काउंसलिंग या सीट आवंटन जैसे अतिरिक्त कदम शामिल हो सकते हैं।

जेईई मेन सत्र 2 के लिए पंजीकरण - JEE Mains Session 2 Registration 2024

जेईई मेन सत्र 2 के लिए पंजीकरण विंडो 4 मार्च, 2024 को बंद हो गई थी। हालांकि कुछेक छात्रों को पंजीकरण पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, जिसे देखते हुए उम्मीदवारों के अनुरोध के बाद, एनटीए ने समय सीमा बढ़ा दी थी।

जानें आगे का प्रोसीजर - JEE Main 2024 Session 2 Correction Window

सबसे पहले यह जान लें, आज 7 मार्च, 2024 आवेदकों के लिए अपने ऑनलाइन आवेदन में सुधार करने का अंतिम अवसर है। इसके बाद आवेदन में सुधार का मौका नहीं मिलेगा, और फिर सेशन 2 की तैयारी की जाएगी।

जेईई मेन्स रिजल्ट 2024 - परिणाम कैसे डाउनलोड करें? - JEE Mains Paper 2 Result 2024 How to Check

आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.ac.in पर जाएं, फिर ''बीआर्क/बीप्लानिंग के लिए जेईई मुख्य सत्र 2024 परिणाम'' पर क्लिक करें। एक दूसरा पेज खुलेगा, अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड/ जन्मतिथि और पंजीकरण के माध्यम से लॉगिन करें। परिणाम संख्या दिखाई देगी, सबमिट पर क्लिक करें और फॉर्म डाउनलोड करें।

एनटीए ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) - 2024 सत्र 1 (जनवरी 2024) 291 शहरों (भारत के बाहर 21 शहरों सहित) में लगभग 544 केंद्रों पर आयोजित की। सत्र 1 के लिए जेईई मेन 2024 पेपर 2 परीक्षाओं के लिए कुल 74,002 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 55,493 या 75 प्रतिशत उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article