एजुकेशन

JEE Mains Result 2023: अगले सप्ताह आएगा जेईई मेन्स 2023 रिजल्ट? 9 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार हो रहा खत्म

  • Written by: प्रभाष रावत
  • Updated Feb 3, 2023, 02:48 PM IST

JEE Mains Result 2023: जेईई मेन 2023 सेशन 1 खत्म हो चुका है और अब उम्मीदवार जेईई मेन रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस साल 9 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने जेईई परीक्षा के लिए प्रयास किया था, जबकि तीन लाख से कम महिला उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। जेईई मेन 2023 रिजल्ट अपडेट और अन्य विवरण यहां पर चेक कर सकते हैं।

Image

JEE मेन रिजल्ट 2023

JEE Mains 2023 Result: संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन 2023 सेशन 1 खत्म हो चुका है और अब उम्मीदवार जेईई मेन के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने 3 फरवरी को जेईई मेन 2023 सेशन 1 के आंकड़े जारी किए हैं। इसी के अनुसार 9 लाख से ज्यादा उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। जेईई मेन 2023 आंसर की 2 फरवरी को जारी की गई थी। जेईई आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने की लास्ट डेट 4 फरवरी है। एनटीए अंतिम आंसर की पर दिए ऑप्शन के आधार पर जेईई मेन रिजल्ट 2023 जारी करेगा।

JEE मेन रिजल्ट 2023: जेईई मेन 2023 का रिजल्ट अगले हफ्ते जारी होने की उम्मीद है। जैसा कि जेईई मेन आंसर की 2023 जारी कर दी गई है और एनटीए छात्रों की ओर से दिए अभ्यावेदन के आधार पर जेईई फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी।

जेईई मेन 2023: 3 लाख से कम महिला उम्मीदवार

एनटीए की ओर से साझा आंकड़ों के अनुसार, कुल उम्मीदवारों में से लगभग 8.6 लाख पेपर 1 के लिए उपस्थित हुए थे, जो बीई/बीटेक सिलेबस के लिए है और लगभग 0.46 लाख उम्मीदवार पेपर 2 (बीएआर/बीप्लानिंग) के लिए उपस्थित हुए थे।

एनटीए ने बीई / बीटेक कोर्स के लिए पुरुष-महिला अनुपात भी साझा किया है और 2.6 लाख से ज्यादा महिलाएं परीक्षा में शामिल हुई थीं जबकि 6 लाख से ज्यादा पुरुष छात्रों ने पेपर दिया था। पेपर 2 में भी पुरुष अनुपात ज्यादा था, 25 हजार पुरुष छात्र पेपर 2 के लिए उपस्थित हुए जबकि 21 हजार महिलाओं ने परीक्षा दी थी।

जेईई मेन 2023 में दो सेशन- जनवरी के बाद अब अप्रैल में आयोजित किया जाएगा। सेशन 1 के समापन पर एनटीए जेईई मेन 2023 अप्रैल रजिस्ट्रेशन शुरू होने वाले हैं।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article