एजुकेशन

JEE Main Session 2 Final Answer Key 2026 Out: जारी हुई जेईई मेन सेशन 2 की फाइनल आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड

JEE Main Session 2 Final Answer Key 2026 Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन सेशन 2 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

JEE Main Session 2 Final Answer Key 2026 : यहां डाउनलोड करें जेईई मेन सेशन 2 की फाइनल आंसर की

JEE Main Session 2 Final Answer Key 2026 Out: जेईई मेन सेशन 2 (JEE Main) की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2026 सत्र 2 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। जेईई मेन सत्र 2 (अप्रैल सत्र) की परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब आधिकारिक जेईई मेन वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें इस बार फिजिक्स से दो प्रश्न हटा दिए गए हैं।

बता दें जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षाएं अप्रैल 2026 के पहले हफ्ते में हुई थीं। B.E और B.Tech के लिए पेपर 1 की परीक्षाएं 2, 4, 5, 6 और 8 अप्रैल, 2026 को हुई थीं। पेपर 2A (B.Arch) और पेपर 2B (B.Planning) की परीक्षाएं 7 अप्रैल, 2026 को हुई थीं। पेपर 2 (B.Arch और B.Planning) के लिए 54,953 भारतीय छात्रों और 270 विदेशी छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। पेपर 2 परीक्षा में करीब 73% छात्र उपस्थित थे, जिसमें आधार वेरिफिकेशन 97% से ज्यादा रहा। परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। वहीं अब फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउलोड कर सकते हैं।

JEE Main Session 2 Final Answer Key 2026: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

  • सबसे पहले jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर NTA JEE Main Session 2 Final Answer Key 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचा डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर से कर लें।
JEE Main Session 2 Final Answer Key 2026: Download Here

JEE Main Session 2 Result 2026 : कब जारी होगा जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी किसी भी वक्त ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन सेशन 2 का रिजल्ट घोषित कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article