एजुकेशन

JEE Main Session 1 Result 2025: जेईई में सिलेक्शन के लिए कितने मार्क्स चाहिए, इतनी रैंक आने पर मिलेगा IIT

JEE Main Session 1 Result 2025: NTA द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट 12 फरवरी 2025 तक जारी होने की संभावना है। इससे पहले सोमवार को एजेंसी ने JEE Main सेशन 1, पेपर 1 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। आज आपको बताते हैं कि जेईई में सिलेक्शन के लिए कितने मार्क्स चाहिए, इतनी रैंक आने पर मिलेगा IIT।

Image

JEE Main Session 1 Result 2025

JEE Main Session 1 Result 2025 Passing Marks: NTA द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट 12 फरवरी 2025 तक जारी होने की संभावना है। इससे पहले सोमवार को एजेंसी ने JEE Main सेशन 1, पेपर 1 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है।सफल उम्मीदवारों को JoSAA काउंसलिंग के माध्यम से NIT, IIIT, GFTI और अन्य हिस्सा लेने वाले संस्थानों में एडमिशन मिलेगा। जेईई मेन देने वाले छात्रों के मन में तमाम तरह के सवाल रहते हैं। आज आपको बताते हैं कि जेईई में सिलेक्शन के लिए कितने मार्क्स चाहिए, इतनी रैंक आने पर मिलेगा IIT कॉलेज।

JEE Main Result 2025: ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट?

  • रिजल्ट के लिए सबसे पहले jeemain.nta.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर “Session 1 Scorecard Download” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अपना लॉगिन डिटेल्स डालकर सबमिट कर दें।
  • जिसके बाद स्क्रीन पर रिजल्ट खुलकर सामने आ जाएगा।
  • रिजल्ट देखें और द्वोणलोड के ऑप्शन से रिजल्ट डाउनलोड कर लें।

JEE Main Session 1 Result 2025: जेईई में सिलेक्शन के लिए कितने मार्क्स चाहिए

जानकारी के लिए बता दें कि जेईई मेन 2025 में पास होने के लिए अपेक्षित अंक सामान्य वर्ग के लिए लगभग 90-95 परसेंटाइल जबकि ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 80-85 परसेंटाइल है। वहींओबीसी-एनसीएल वर्ग के लिए 75-80 परसेंटाइल और एससी वर्ग के लिए 55-60 परसेंटाइल और एसटी वर्ग के लिए 45-50 परसेंटाइल हैं।

JEE Main Session 1 Result 2025: जेईई रैंक आईआईटी के लिए

बता दें कि आईआईटी में एडमिशन के लिए जेईई एडवांस परीक्षा देनी होती है। जेईई मेन्स में शीर्ष 2,50,000 में रैंक पाने वाले छात्र जेईई एडवांस के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद शीर्ष आईआईटी में एडमिशन के लिए 500 से अधिक रैंक की आवश्यकता होगी। वहीं, नए आईआईटी में एडमिशन के लिए 4500 से अधिक रैंक पर्याप्त होगी।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article