एजुकेशन

JEE Main Result 2023: जेईई मेन एग्जाम आंसर की और रिजल्ट, जानें jeemain.nta.nic.in पर कब होगा जारी

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 1, 2023, 05:21 PM IST

JEE Main Result 2023: जेईई मेन परीक्षा संपन्न हो चुकी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी अब जेईई मेन परीक्षा की उत्तर कुंजी और रिजल्ट जारी करेगा । अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से आंसर की और रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

JEE Main Result 2023

Photo : iStock

JEE Main Result 2023 Date, JEE Main Session 1 Answer Key and Result 2023 Date: जेईई मेन जनवरी सेशन की परीक्षा आज संपन्न हो चुकी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) अब जेईई मेन परीक्षा की आंसर की जारी करेगा। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट से जेईई मेन आंसर की 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे।

JEE Main Session 1 Exam 2023: कब तक हुई परीक्षा

एनटीए की ओर से जेईई मेन जनवरी सेशन की परीक्षा का आयोजन 24 जनवरी, 25 जनवरी, 29 जनवरी, 30 जनवरी, 31 जनवरी और 1 फरवरी 2023 को किया गया। परीक्षा देश के 290 और देश के बाहर 25 शहरों में ऑनलाइन मोड में हुई। वहीं, अप्रैल सेशन की परीक्षा के लिए 7 फरवरी से रजिस्ट्रशेन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

JEE Main Answer Key 2023: कब आएगी आंसर की

जेईई मेन जनवरी सेशन एग्जाम के बाद एनटीए फरवरी के पहले सप्ताह में परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी कर सकता है। जिसके बाद स्टूडेंट्स को आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा। उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर की और फिर रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

How to download JEE Main Result 2023

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर जेईई मेन रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब अभ्यर्थी जेईई मेन रिजल्ट 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Main Result 2023: कब तक जारी होगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जेईई मेन रिजल्ट फरवरी के अंत में जारी हो सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलाहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। रिजल्ट पर अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article