एजुकेशन

JEE Main Paper 2 Result 2025 Declared: घोषित हुआ जेईई मेन पेपर 2 का रिजल्ट, jeemain.nta.nic.in पर करें चेक

JEE Main Paper 2 Result 2025 Declared: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 (बी.आर्क/बी प्लानिंग) का रिजल्ट जारी कर (JEE Main Paper 2 Result 2025) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (JEE Main Paper 2 Result) सकते हैं।

Image

JEE Main Paper 2 Result 2025 Declared: यहां चेक करें जेईई मेन पेपर 2 का रिजल्ट

JEE Main Paper 2 Result 2025 Declared: जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (JEE Main Paper 2 Result 2025) खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NसेTA) ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 पेपर 2 (B.Arch/B Planning) का रिजल्ट जारी कर (JEE Main Paper 2 Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

JEE Main Paper 2 Exam Date: कब हुई थी परीक्षा

बता दें जेईई मेन 2025 पेपर 2 की परीक्षा 30 जनवरी 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा 13 भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, बंगाली, गुजराती, मलयालमय मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, कन्नड़, तेलुगु और उर्दू में हुई थी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

How To Check JEE Main Paper 2 Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर JEE Main Paper 2 Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

JEE Main Paper 2 Result: कुल इतने अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल

जेईई मेन पेपर 2 (बी.आर्क) के लिए कुल 63,481 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से कुल 44,144 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। जबकि पेपर 2B (बी.प्लानिंग) के लिए कुल 28,335 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। यहां कुल 18,596 अभ्यर्थी एग्जाम में शामिल हुए थे।

JEE Main Paper 2 Result 2025: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी

  • अभ्यर्थी का नाम
  • पिता का नाम
  • एप्लीकेशन नंबर
  • पासवर्ड
  • विषयवार अंक
  • प्राप्तांक
  • कुल मार्क्स

JEE Main Paper 2 Result: जेईई मेन पेपर 2A और 2B में इतने टॉपर

बता दें जेईई मेन पेपर 2A (B.Arch) महाराष्ट्र के पटने नील संदेश ने 100 स्कोर हासिल किया है। पेपर 2A (B.Planning) में मध्य प्रदेश की सुनिधि सिंह ने 100 स्कोर प्राप्त किया है। वहीं पेपर 2A (B.Arch) में कुल 38 टॉपर हैं और 2B (B.Planning) में कुल 40 टॉपर हैं।

जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 का रिजल्ट 11 फरवरी को घोषित किया था। यहां कुल 14 उम्मीदवारों ने 100 स्कोर किया था। जिसमें से 5 उम्मीदवार राजस्थान से शामिल थे। जेईई मेन सेशन 1 पेपर 1 की परीक्षाएं 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को निर्धारित थी। पेपर 1 दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक थी। जबकि सेकेंड शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक थी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article