एजुकेशन

JEE Main Final Answer Key 2025: जेईई मेन सेशन 2 आंसर-की में कई गलतियां, NTA ने दी स्टूडेंट्स को सफाई

JEE Main Final Answer Key 2025: जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम का आयोजन 2 अप्रैल, 3 अप्रैल, 4 अप्रैल, 7 अप्रैल, 8 अप्रैल और 9 अप्रैल 2025 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 11 अप्रैल को जारी की गई।

Image

JEE Main Answer Key 2025

JEE Main Final Answer Key 2025: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कहा है कि इंजीनियरिंग के इच्छुक अभ्यर्थियों को जेईई-मेन की अंतिम उत्तर-कुंजियों का इंतजार करना चाहिए और अनंतिम उत्तर-कुंजियों में त्रुटियों के बारे में कोई निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए। एजेंसी को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)-मेन के उत्तरों में कई त्रुटियों के बारे में शिकायतें मिलने की खबरों के बीच यह स्पष्टीकरण आया है। एजेंसी ने कहा, “एनटीए ने हमेशा एक पारदर्शी परीक्षा प्रक्रिया का पालन किया है। परीक्षार्थियों को अनंतिम उत्तर कुंजी जारी होते ही उनकी दर्ज की गई प्रतिक्रियाओं को देखने की अनुमति होती है। एनटीए अनंतिम उत्तर कुंजी को दी गई प्रत्येक चुनौती पर अत्यंत गंभीरता से विचार करता है।

JEE Main Answer Key 2025 Session 2: एनटीए ने दी सलाह

एनटीए ने कहा, “उत्तर कुंजी को चुनौती देने की प्रक्रिया सभी उम्मीदवारों के लिए निष्पक्ष व विश्वसनीय प्रणाली सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। 'उत्तर कुंजी चुनौती' प्रक्रिया का उद्देश्य किसी भी विसंगति को दूर करना और निष्पक्षता सुनिश्चित करना है।” एजेंसी ने कहा कि जेईई मेन्स की उत्तर कुंजी केवल अनंतिम हैं और अंतिम उत्तर कुंजी अभी प्रकाशित नहीं की गई है। एनटीए ने कहा, “अंक केवल अंतिम उत्तर कुंजी के माध्यम से निर्धारित होते हैं। अनंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर निष्कर्ष निकालना सही नहीं है। एनटीए परीक्षार्थियों को सलाह देता है कि उन्हें उन खबरों से गुमराह नहीं होना चाहिए जिनमें अनावश्यक संदेह और चिंताएं जताई गई हैं।”

NTA JEE Main 2025: दो चरणों की परीक्षा

जेईई-मेन परीक्षा दो चरण में होती है। पहला चरण जनवरी जबकि दूसरा अप्रैल में होता है। बता दें कि जेईई मेन्स सेशन 1 का आयोजन 22 जनवरी, 23 जनवरी, 24 जनवरी, 28 जनवरी और 29 जनवरी 2025 को किया गया था। वहीं, इसका रिजल्ट 11 फरवरी को जारी किया गया। वहीं, सेशन 2 की एग्जाम का आयोजन 2 अप्रैल, 3 अप्रैल, 4 अप्रैल, 7 अप्रैल, 8 अप्रैल और 9 अप्रैल 2025 को किया गया था।

(भाषा इनपुट के साथ)

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article