एजुकेशन

JEE Main Answer Key 2024: जारी होने जा रही जेईई मेन्स सेशन 1 आंसर-की, यह रहा डाउनलोड करने का तरीका

JEE Main Answer Key 2024, JEE Main Session 1 Answer Key 2024: जेईई मेन्स सेशन 1 एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जल्द जारी की जाएगी।

Image

JEE Main Answer Key 2024

JEE Main Answer Key 2024, JEE Main Session 1 Answer Key 2024: जेईई मेन्स एग्जाम में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जेईई मेन्स एग्जाम की आंसर-की (JEE Main Session 1 Answer Key 2024) किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी जेईई मेन्स आंसर-की 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

JEE Mains Provisional Answer Key 2024: कब आएगी आंसर-की

जेईई मेन सेशन 1 एग्जाम का आयोजन 24 जनवरी से 1 फरवरी तक किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की फरवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

JEE Mains Session 1 Answer Key 2024: ऑनलाइन दर्ज कराएं ऑब्जेक्शन

जेईई मेन्स आंसर-की जारी होने के बाद यदि अभ्यर्थी को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भी भुगतान करना होगा। जेईई मेन्स प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।

How to download JEE Mains Answer Key 2024

  • जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर जेईई मेन्स आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Mains Answer Key 2024: लाखों अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल जेईई मेन्स सेशन 1 एग्जाम के लिए कुल 12,31,874 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें महिलाओं की संख्या 4,06,920 और पुरुषों की संख्या 8,24,945 थी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article