JEE Main Admit Card 2023, Intimation Slip for Session 1 Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंंसी (NTA) की ओर से ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) के लिए इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड (JEE Main Admit Card 2023) जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद परीक्षा मे शामिल होने वाले स्टूडेंट्स एनटीए की वेबसाइट से परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी जेईई मेन एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकेंगे।
JEE Main 2023 Date: कब होगी परीक्षा
ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम 2023 जनवरी सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर 12 जनवरी 2023 तक जारी है। एनटीए की ओर से जेईई मेन 2023 का आयोजन दो सेशन में किया जाएगा। जनवरी सेशन के लिए जेईई मेन परीक्षा का आयोजन 24 जनवरी से 31 जनवरी 2023 तक सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर बजे से 6 बजे तक ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। वहीं, अप्रैल सेशन की परीक्षा के लिए 7 फरवरी से रजिस्ट्रशेन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
JEE Main Admit Card 2023: इस तारीख को आएगा एडमिट कार्ड
जेईई मेन जनवरी सेशन की परीक्षा के लिए इंटिमेशन स्लिप (JEE Main Intimation Slip 2023) जनवरी के दूसरे सप्ताह और एडमिट कार्ड तीसरे सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी होगा। एडमिट कार्ड जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। जिसके बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download JEE Main Session 1 Exam 2023 Admit Card
- सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- अब स्टूडेंट्स जेईई मेन एडमिट कार्ड 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
