एजुकेशन

JEE Main 2026: एनटीए ने खोली जेईई की करेक्शन विंडो, जानें किन ऑप्शन में कर सकेंगे बदलाव

JEE Main 2026: जेईई मेन परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए खुशखबरी है। एनटीए ने ऐसे अभ्यर्थियों को फॉर्म में सुधार करने का मौका दिया है, जिन्होंने इसे भरते समय गलती की है। इस साल 14 लाख से भी ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।

Image

Jee Mains 2026

lJEE Main Correction Window: जिन अभ्यर्थियों से जेईई मेन्स 2026 फॉर्म भरते समय गलती हुई है, उनके लिए एक बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट में ऐसे अभ्यर्थियों को फॉर्म में सुधार करने का मौका दिया है। NTA ने अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसी के साथ इस साल 2025 में 14 लाख से भी ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। बताते चलें कि जेईई मेन 2026 के लिए एनटीए ने आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है। आवेदन के दौरान हुई गलतियों को सुधारने के लिए एनटीए ने उम्मीदवारों को एक मौका दिया है। ऐसे में अभ्यर्थी समय रहते आवेदन में हुई गलतियों को सुधार लें ताकि आगे किसी भी परेशानी से बचा जा सके।

अभ्यर्थी किन गलतियों में कर सकेंगे सुधार JEE Mains Correction Window

अभ्यर्थी नाम, पिता का नाम, पता और जन्मतिथि से लेकर अपनी शैक्षणिक जानकारी जैसे कि पात्रता राज्य (स्टेट कोड), परीक्षा से जुड़े विकल्प जैसे कि कैटेगरी, सब-कैटेगरी, परीक्षा का माध्यम और पेपर का चयन में सुधार कर सकते हैं। इसके अलावा परीक्षा शहर के साथ-साथ सिग्नेचर गलत अपलोड हो गए हों तो इसमें भी सुधार कर दोबारा अपलोड किया जा सकता है।

कैसे कर सकते हैं JEE Mains 2026 Correction Window में बदलाव ?

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद JEE Main 2026 January Application Correction के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब Application Number और Password डालकर लॉगिन करें।
  • जिस जानकारी में भी आपको सुधार करना है, उसे तुरंत अपडेट करें।
  • अगर कोई करेक्शन फीस हो तो उसका भुगतान करें।
  • फॉर्म में बदलाव करने के बाद उसे सबमिट कर लें।
  • सुधार करने के बाद इसका प्रिंट आउट निकालकर सेव कर लें।
कब होनी है JEE Mains परीक्षा ? JEE Mains Exam 2026

इसके अलावा मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, स्थायी/वर्तमान पता, आपातकालीन संपर्क नंबर और अपलोड की गई फोटो में सुधार नहीं किया जा सकेगा। इसके अलावा बताते चलें कि परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होनी है। बताते चलें कि परीक्षा का पहला सत्र 21 जनवरी से लेकर 30 जनवरी तक होनी है। साथ ही दूसरा सेशन 2 अप्रैल से लेकर 9 अप्रैल तक चलेगा।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article