एजुकेशन

JEE Main Session 2 Registration: जेईई मेन सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख, जानें कब होगी परीक्षा

JEE Main 2025 Session 2 Registration: देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए जेईई मेन परीक्षा आयोजित की जाती है। इसके लिए दूसरे सेशन की परीक्षा अप्रैल में होने वाली है। जेईई मेन सेशन 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 25 फरवरी 2025 को बंद होने वाली है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो जल्द से जल्द आवेदन कर लें। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।

Image

JEE Main 2025

Photo : Times Now Digital

JEE Main 2025 Session 2 Registration: जेईई मेन सेशन 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 25 फरवरी 2025 को बंद होने वाली है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो जल्द से जल्द आवेदन कर लें। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। जेईई मेन सेशन 2 के लिए परीक्षा अप्रैल में होने वाली है।

जेईई मेन सेशन 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी 2025 से शुरू हुई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 25 फरवरी 2025 तक का समय दिया गया है। इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपने एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन नहीं कर सकेंगे। ऐसे में आवेदन सही से करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

JEE Main 2025 Session 2 Registration ऐसे करें आवेदन

  • जेईई मेन सेशन 2 में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर JEE Main session 2 Registration के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Registration Here के लिंक पर जाएं।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

JEE Main Session 2 Exam: जानें कब होगी परीक्षा

जेईई मेन 2025 सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 31 जनवरी को शुरू हुई थी। इस परीक्षा का आयोजन संभावित रूप से 1 से 8 अप्रैल के बीच निर्धारित है। पेपर और शिफ्ट वाइज शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स को 25 फरवरी तक का ही समय है। इंजीनियरिंग में करियर बनाने के लिए IIT JEE क्रैक करने के बाद छात्र टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में BTech Course में एडमिशन लेते हैं।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 11 फरवरी की शाम में जेईई मेन 2025 सत्र 1 परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया है। जनवरी सत्र की जेईई परीक्षा में 14 उम्मीदवारों को 100 पर्सेंटाइल मिला है। 100 स्कोर पाने वाले 14 उम्मीदवारों में सिर्फ एक महिला उम्मीदवार ने 100 परसेंटाइल हासिल किया है। जेईई मेन में तेलंगाना के रहने वाले बानी ब्रता माजी ने टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाई है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article