एजुकेशन

JEE Main 2025 Exam: जेईई मेन एग्जाम पैटर्न में बदलाव, जानें अगले सेशन में कैसे होगी परीक्षा

JEE Main 2025 Exam Pattern: देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली जेईई मेन परीक्षा में हर साल 15 से 20 लाख छात्र शामिल होते हैं। अगले साल होने वाली इस परीक्षा को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से अहम नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जेईई मेन 2025 की परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया है।

Image

JEE मेन एग्जाम 2025

Photo : Times Now Digital

JEE Main 2025 Exam Pattern: अगले साल होने वाली जेईई मेन परीक्षा को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से अहम नोटिफिकेशन जारी हुआ है। दरअसल, एनटीए ने JEE Main 2025 Exam Pattern में कुछ बदलाव किया है। देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली जेईई मेन परीक्षा में हर साल 15 से 20 लाख छात्र शामिल होते हैं। ऐसे में यह परीक्षा बेहद अहम है। आइए जानते हैं NTA ने एग्जाम पैटर्न में क्या बदलाव किया है।

JEE Main 2025 क्या है नया एग्जाम पैटर्न?

जेईई मेन 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करने की तारीख से लेकर एग्जाम तक की डिटेल्स NTA कैलेंडर में जारी किया जाएगा। जेईई मेन की तैयारी कर रहे छात्रों को नए एग्जाम पैटर्न का ध्यान रखना चाहिए। अगले सेशन में JEE Main परीक्षा में सेक्शन बी को बंद कर दिया गया है। बता दें कि कोविड-19 महामारी के बाद इसे एग्जाम पैटर्न में लागू किया गया था।

जेईई मेन के सेक्शन बी में न्यूमेरिकल होते थें। इसमें हर विषय में से 10 में से 5 सवाल करने का विकल्प मिलता था। साल 2021 के बाद से फ्लेक्सिबल फॉर्मेट में इस लागू किया गया था। अब नए एग्जाम पैटर्न के अनुसार, इस फॉर्मेट को बंद कर दिया गया है।

JEE Main 2025 Exam Pattern Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

JEE Main 2025 Registration: जल्द शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

एनटीए ने यह भी घोषणा की कि जेईई मेन 2025 के पहले चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी, जिसका विवरण एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने के बाद परीक्षा पैटर्न के बारे में अधिक जानकारी प्रदान की जाएगी।

कैसा होगा एग्जाम पैटर्न

इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा जेईई मेन में तीन खंड होते हैं। इसमें फिजिक्स कैमिस्ट्री और मैथ्स होता है। तीन घंटे लंबी परीक्षा में कुल 90 प्रश्न शामिल हैं। हर एक अनुभाग से 30 सवाल होते हैं। पार्ट A में प्रति विषय 20 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होते हैं, जबकि अनुभाग बी में 10 संख्यात्मक प्रश्न होते हैं। संशोधित पैटर्न के तहत सेक्शन बी के सभी पांच प्रश्न अनिवार्य होंगे।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article