एजुकेशन

JEE Advanced Exam City List 2024: जारी हुई जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए सिटी स्लिप, इन तीन और शहरों में भी दे सकते हैं एग्जाम

JEE Advanced Exam City List 2024, JEE Advanced Exam 2024 City Slip: आईआईटी मद्रास ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी लिस्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

JEE Advanced Exam City List 2024: यहां देखें जेईई एडवांस्ड परीक्षा के शहरों की सूची

JEE Advanced Exam City List 2024, JEE Advanced Exam 2024 City Slip: भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान मद्रास ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एडवांस्ड 2024 के लिए सिटी स्लिप जारी कर (JEE Advanced Exam City List) दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं जो अभ्यर्थी भारत से बाहर किसी अन्य देश में परीक्षा देना चाहते हैं, उनके लिए तीन अतिरिक्त केंद्र अबू धाबी, दुबई और काठमांडू शामिल किया गया है।

यहां परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 मई 2024 है। पंजीकृत उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान करने के लिए 10 मई 2024 तक का समय दिया गया है। बता दें इस बार जेईई एडवांस्ड परीक्षा 26 मई 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में दो पेपर होंगे। एग्जाम के बाद 31 मई को वेबसाइट पर अभ्यर्थियों की रिस्पांस शीट अपलोड कर दी जाएगी।

JEE Advanced Admit Card 2024 Date: कब जारी होगा एडमिट कार्ड

भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान मद्रास जेईई एडवांस्ड 2024 परीक्षा के लिए 17 मई 2024 को एडमिट कार्ड जारी करेगा। ध्यान रहे यहां अभ्यर्थियों को बिना प्रवेश पत्र के एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इस पर दिए नाम, जन्म तिथि, रजिस्ट्रेशन नंबर, फोटो व सिग्नेचर को अच्छे से चेक कर लें। यदि इसमें किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो मेल कर इसमें करेक्शन करवा सकते हैं।

JEE Advanced Result: जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट डेट

जेईई एडवांस्ड की परीक्षा के बाद 2 जून 2024 को छात्रों की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी जाएगी। वहीं जारी अधिसूचना के मुताबिक 9 जून को रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article