JEE Advanced 2026 Response Sheet Download Link (जेईई एडवांस रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड लिंक): इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की द्वारा 17 मई 2026 को आयोजित की गई जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा की रिस्पांस शीट शाम 5 बजे जारी कर दी गई है। जेईई एडवांस परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार रिस्पांस शीट लॉगिन क्रेडेंशियल का प्रयोग कर डाउनलोड कर पाएंगे। इसके बाद 25 मई को प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी, जिस पर आप आपत्ति दर्ज करवा पाएंगे।
जेईई एडवांस्ड आंसर की कब जारी होगी
जेईई एडवांस रिस्पांस शीट जारी होने के बाद प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी। जानकारी के अनुसार, आंसर की 25 मई को जारी की जाएगी और उसी दिन से आपत्ति प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार आब्जेक्शन विंडों से आपत्ति प्रक्रिया 26 मई तक पूरी कर सकते हैं। बता दें कि उम्मीदवार को शाम 5 बजे तक ही प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उसके बाद विंडो बंद कर दी जाएगी।
जेईई एडवांस रिस्पांस शीट 2026 कैसे करें डाउनलोड
स्टेप 1 - आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2 - JEE Advanced कैंडिडेट पोर्टल खोलें।
स्टेप 3 - "JEE Advanced Response Sheet 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 - रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
स्टेप 5 - विवरण जांचें और उसे सबमिट करें।
स्टेप 6 - रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
स्टेप 7 - इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।
कब आएगा जेईई एडवांस रिजल्ट 2026
आपत्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद आईआईटी रुड़की द्वारा जेईई एडवांस 2026 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर 1 जून को सुबह जारी किया जा सकता है। उम्मीदवार इसे रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से डाउनलोड कर पाएंगे। रिजल्ट संस्थान द्वारा पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा।
