एजुकेशन

JEE Advanced 2023:आज इस समय जारी होगी जेईई एडवांस आंसर की, jeeadv.ac.in से कर सकेंगे चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jun 11, 2023, 08:24 AM IST

JEE Advanced 2023 Answer Key: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी आज यानी 11 जून, 2023 को जेईई एडवांस 2023 आंसर की जारी करने वाला है। जिन उम्मीदवारों ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस के लिए उपस्थित हुए थे, वे यहां से आंसर की जारी होने का समय, डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक साइट jeeadv.ac.in व अन्य अपडेट चेक कर सकते हैं।

Image

जेईई एडवांस आंसर की 2023

Indian Institute of Technology, Guwahati JEE Advanced 2023 Answer Key आज यानी 11 जून को जारी कर रहा है, यदि आपने ने भी इस परीक्षा में भाग लिया है, तो क्रेडिंशियल के साथ तैयार हो जाइये क्योंकि jeeadv.ac.in पर आज सुबह 10 बजे JEE Advanced 2023 Answer Key जारी कर दी जाएगी, एक बार आंसर की लिंक एक्टिव होने के बाद आप इस पेज या टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से भी अपडेट व डाउनलोड लिंक देख सकेंगे।

आगे का अपडेट

JEE Advanced 2023 Answer Key जारी करने के बाद IIT चैलेंज विंडो को ओपन करेगा, ताकि जो उम्मीदवार आंसर की से संतुष्ट नहीं है, वे वैध सबूतों के साथ में आंसर की को चैलेंज कर सकें। jee advanced 2023 Challenge Window आज 11 जून को खुल जाएगी, जबकि 12 जून, 2023 को बंद होगी। अभी तक मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, jee advanced 2023 Final Answer Key and jee advanced 2023 Result 18 जून, 2023 को घोषित किया जाएगा।

जेईई एडवांस्ड 2023 आंसर की: कैसे डाउनलोड करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स से जेईई एडवांस्ड 2023 आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे

IIT JEE की आधिकारिक साइट jeeadv.ac.in पर जाएं।

होम पेज पर उपलब्ध जेईई एडवांस्ड 2023 आंसर की लिंक पर क्लिक करें।

लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

आंसर की स्क्रीन पर देखें।

आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

अभी तक का अपडेट

IIT गुवाहाटी द्वारा 9 जून, 2023 को रिस्पॉन्स शीट जारी की गई थी। IIT JEE परीक्षा 4 जून, 2023 को दो पालियों में आयोजित की गई थी- पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की गई।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article