Jawahar Navodaya Vidyalaya class 6 admission 2025: भारत सरकार के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा छह में नामांकन की प्रक्रिया जारी है। दाखिले के इच्छुक छात्र-छात्राएं अब 29 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है और नामांकन के लिए 13 दिसंबर 2025 को पूरे देश में एक साथ प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
कैसे करना है आवेदन
ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार www.navodaya.gov.in वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा आवेदक को पासपोर्ट साइज फोटो और अभ्यर्थी व अभिभावक के हस्ताक्षर (JPG फॉर्मेट में, 10 से 100 KB के बीच) अपलोड करने होंगे। कक्षा छह में प्रवेश के लिए वही विद्यार्थी पात्र होंगे जिनकी जन्मतिथि 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच होनी चाहिए।
बता दें कि नामांकन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए विद्यालय स्तर पर हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। छात्रों को किसी समस्या या सहायता के लिए विद्यालय के एसटी प्रभारी डॉ. मो. इरफान (मो. 9934474801) और एसटी सदस्य केबी सिंह (मो. 9415204737) से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
नवोदय स्कूल का रिजल्ट
सीबीएसई रिजल्ट में सबकी निगाहें जवाहर नवोदय विद्यालय के नतीजों पर टिकी थी। आपको बता दें कि इस बार सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में जवाहर नवोदय विद्यालय ने केंद्रीय विद्यालय को पीछे छोड़ दिया है। नवोदय विद्यालय में 12वीं कक्षा में कुल 99.29% बच्चे पास हुए हैं, जबकि 10वीं में नवोदय विद्यालय के 99.49% छात्रों को सफलता मिली है। साल 2024 में नवोदय का रिजल्ट 98.90% फीसदी रहा था।
