एजुकेशन

Poonch School Closed: खराब मौसम के कारण 31 जुलाई को सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे

जम्मू-कश्मीर के पुंछ (Poonch) जिले में लगातार खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन ने घोषणा की है कि 31 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे।

Image

पुंछ में स्कूल बंद

Poonch School Closed due to bad weather: जम्मू-कश्मीर के पुंछ (Poonch) जिले में लगातार खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन ने घोषणा की है कि 31 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। यह फैसला छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। लगातार बारिश और खराब मौसम के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए स्कूलों में एक दिन की छुट्टी घोषित की गई है।

जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों से आदेश का पालन करने को कहा है। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को स्कूल न भेजें और मौसम से जुड़ी आधिकारिक सलाह का पालन करें।

Pooch School Closed Notice

Pooch School Closed Notice

जारी आदेश में लिखा है:

खराब मौसम की स्थिति और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), पुंछ की सलाह को ध्यान में रखते हुए, पुंछ जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को बंद रहेंगे।

यह आदेश छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों और गैर-शिक्षण (नॉन-टीचिंग) कर्मचारियों पर भी लागू होगा। यह निर्णय सभी की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एहतियात के तौर पर लिया गया है।

सभी स्कूल प्रमुखों (Heads of Institutions), जोनल शिक्षा अधिकारियों (ZEOs) और निजी स्कूल प्रबंधन को इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

मौसम में सुधार होने के बाद ही स्कूलों में नियमित रूप से पढ़ाई शुरू होगी। यदि आगे भी मौसम खराब रहता है, तो प्रशासन की ओर से नई सूचना जारी की जा सकती है। छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की आधिकारिक घोषणाओं पर नजर बनाए रखें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article