एजुकेशन

JAC 12th Admit Card 2023: झारखंड बोर्ड 12वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jan 30, 2023, 11:10 AM IST

JAC 12th Admit Card 2023: क्या आप भी झारखंड एकेडमिक काउंसिल, जेएसी 12वीं एडमिट कार्ड 2023 का इंतजार कर रहे हैं? बता दें, जल्द ही jac.jharkhand.gov पर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र यहां से लेटेस्ट अपडेट देखें

Image

झारखंड बोर्ड इंटर 2023 एडमिट कार्ड

Jharkhand Academic Council, JAC 12th Admit Card 2023 जल्द ही जारी होने वाला है। एक बार झारखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र यहां दिए गए लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड व चेक कर सकेंगे। झारखंड बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक डेटशीट के अनुसार, झारखंड बोर्ड इंटर का एडमिट कार्ड आज, 30 जनवरी, 2023 को जारी किया जा सकता है।

झारखंड एकेडमिक काउंसिल, जेएसी 12वीं एडमिट कार्ड 2023 आधिकारिक वेबसाइट -jac.jharkhand.gov पर जारी किया जाएगा, जिसके बाद यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक को शेयर किया जाएगा। बता दें, झारखंड बोर्ड द्वारा 10वीं कक्षा की मैट्रिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया गया है।

झारखंड एकेडमिक काउंसिल, जेएसी 10वीं परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड 28 जनवरी, 2023 को जारी किया था। जो छात्र JAC बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित होंगे, उन्हें अपना ओरिजनल एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र तक ले जाना होगा।

ऐसे डाउनलोड करें JAC 12th Admit Card 2023

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - jac.jharkhand.gov.in पर जाएं

होमपेज पर Latest News के तहत दिए गए जेएसी एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें

क्रेडिंशियल डालकर ही लॉगिन हो सकेगा।

मुहर होना है जरूरी

छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि उनके एडमिट कार्ड उनके संबंधित स्कूलों में उपलब्ध कराए जाएंगे। शिक्षक या स्कूल प्रशासन प्रवेश पत्र डाउनलोड करेगा, उन पर प्रधानाचार्य या प्रधानाध्यापक द्वारा मुहर लगाई जाएगी। एक बार हॉल टिकट पर हस्ताक्षर हो जाने के बाद, उन्हें छात्रों को सौंप दिया जाएगा।

झारखंड बोर्ड 14 मार्च 2023 से जेएसी 12वीं परीक्षा 2023 शुरू करेगा। परीक्षा 5 अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी। कक्षा 12 के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 2 फरवरी, 2023 से 4 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएगी।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article