Jharkhand Board Exam Date 2023 बहुत जल्द जारी होने वाली है, बता दें, एक बार झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा डेटशीट जारी होने के बाद आप jac.jharkhand.gov.in से देख सकेंगे। हालांकि इस पेज पर भी डायरेक्ट लिंक को शेयर किया जाएगा। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, झारखंड बोर्ड परीक्षा मार्च 2023 तक शुरू होने की उम्मीद है। यह परीक्षा होली के बाद आयोजित की जाएगी। झारखंड बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित होने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए कभी भी परीक्षा तिथि घोषित कर दी जाएगी। बता दें, मार्च में शुरू होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड फरवरी 2023 में जारी किए जाएंगे।
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि 2023 में बोर्ड परीक्षाओं में पूरा पाठ्यक्रम को कवर करते हुए पेपर तैयार किए जाएंगे। इससे पहले कोविड की वजह से आधे पाठ्यक्रम पर आधारित सवाल पूछे जा रहे थे। चूंकि कोविड का असर पिछले साल की अपेक्षा देश में कम है, ऐसे में जेएसी 10वीं और 12वीं परीक्षाएं 14 मार्च, 2023 से आयोजित की उम्मीद है। JAC 10वीं और 12वीं की आधिकारिक डेटशीट में परीक्षा की शिफ्ट और समय, परीक्षा की अवधि और विषय कोड और विषयों की सूची के साथ उम्मीदवारों की डिटेल होगी।
Read More - JAC 10th 12th Exam Time Table 2023 Live Updates
कब से शुरू होगी JAC Board परीक्षा 2023
जेएसी द्वारा अभी तक एक निश्चित कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि कक्षा 10 और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 14 मार्च, 2023 से आयोजित की जाएंगी। जेएसी 10वीं और 12वीं डेटशीट को इसी हफ्ते जारी किए जाने की उम्मीद है, इसलिए आधिकारिक साइट के साथ साथ टाइम्स नाव नवभारत डिजिटल पर भी बने रहें।
कैसे देख सकेंगे JAC Board Exam Dates 2023
झारखंड बोर्ड झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट पर जेएसी 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेट शीट जारी करेगा। JAC 12TH डेट शीट 2023 विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों स्ट्रीम के लिए जारी की जाएगी और छात्र आधिकारिक वेबसाइट से पीडीएफ की जांच और डाउनलोड कर सकेंगे।
