पर जल्द जारी होगी झारखंड बोर्ड परीक्षा तिथि, ऐसे करें चेक
पर जल्द जारी होगी झारखंड बोर्ड परीक्षा तिथि, ऐसे करें चेक
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 14 मार्च से आयोजित की जाएगी। जबकि, प्रैक्टिकल परीक्षा 20 फरवरी 2023 से शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा फिलहाल नहीं की गई हैं। परीक्षा की सटीक तारीख का पता डेट शीट जारी होने के बाद ही पता चल पाएगा।
बीते साल कोविड-19 महामारी की वजह से झारखंड बोर्ड परीक्षा में सिलेबस को कम कर दिया गया था। हालांकि, इस साल 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में पूरे सिलेबस से सवाल पूछे जाएंगे।
JAC 10th 12th Exam Time Table 2023 : झारखंड बोर्ड परीक्षा होली के बाद, jac.jharkhand.gov.in से देखें जेएसी 10वीं और 12वीं डेटशीट
झारखंड बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के लिए डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जारी की जाएगी। डेटशीट आते ही सबसे पहले आपको टाइम्स नाउ नवभारत पर सूचित किया जाएगा। इसके साथ ही टाइम टेबल की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
झारखंड बोर्ड के अलावा सीबीएसई समेत अन्य राज्य बोर्ड ने भी कक्षा 10वीं और 12वीं एग्जाम डेट शीट का एलान कर दिया है। जिसके अनुसार परीक्षाएं फरवरी और मार्च में आयोजित की जाएगी। बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड भी तय समय के अंदर संबंधित बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड एग्जाम 2023 से जुड़े ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहे।
