एजुकेशन

JAC Class 10, 12 Compartment Exam 2026: 7 अगस्त से शुरू होंगी परीक्षाएं, यहां देखें पूरा शेड्यूल

झारखंड कक्षा 10वीं और 12वीं की कम्पार्टमेंट परीक्षा 2026 का आयोजन अगस्त में किया जाएगा। बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, JAC कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 7 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक आयोजित होगी।

Image

JAC Class 10th 12th Compartment Exam 2026

JAC Class 10, 12 Compartment Exam 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की कम्पार्टमेंट परीक्षा 2026 का आयोजन अगस्त में किया जाएगा। बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, JAC कक्षा 10वीं की कम्पार्टमेंट परीक्षा 7 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक आयोजित होगी। वहीं, कक्षा 12वीं की कम्पार्टमेंट परीक्षा 7 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक चलेगी। परीक्षाएं दो शिफ्टों में आयोजित की जाएंगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले वे अपने एडमिट कार्ड में दिए गए विषय, विषय कोड और परीक्षा के समय की जानकारी ध्यान से जांच लें।

JAC Class 10 Compartment Exam 2026

कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 7 अगस्त 2026 से शुरू होगी। पहले दिन पहली शिफ्ट में कॉमर्स, होम साइंस, IIT और अन्य वोकेशनल विषयों की परीक्षा सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। दूसरी शिफ्ट में उर्दू, बंगाली और ओड़िया की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

8 अगस्त को पहली शिफ्ट में हिंदी कोर्स A और कोर्स B की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट में साइंस का पेपर होगा। 10 अगस्त को पहली शिफ्ट में संस्कृत और दूसरी शिफ्ट में सोशल साइंस की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

इसके बाद 11 अगस्त को पहली शिफ्ट में गणित की परीक्षा होगी। दूसरी शिफ्ट में क्षेत्रीय भाषाओं की परीक्षा होगी। इनमें कुर्माली, खड़िया, खोरठा, नागपुरी, पंच परगनिया, हो, मुंडारी और संताली जैसी भाषाएं शामिल हैं। कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का आखिरी पेपर 12 अगस्त को होगा। इस दिन पहली शिफ्ट में इंग्लिश और दूसरी शिफ्ट में संगीत की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

JAC Class 12 Compartment Exam 2026

कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा भी 7 अगस्त 2026 से शुरू होगी। पहले दिन पहली शिफ्ट में आर्ट्स स्ट्रीम के सोशियोलॉजी और दूसरी शिफ्ट में साइकोलॉजी की परीक्षा होगी।

8 अगस्त को पहली शिफ्ट में साइंस स्ट्रीम के जियोलॉजी और आर्ट्स स्ट्रीम के हिस्ट्री की परीक्षा होगी। दूसरी शिफ्ट में इंग्लिश कोर A और B, हिंदी कोर A और B के साथ सभी स्ट्रीम के मातृभाषा विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

10 अगस्त को पहली शिफ्ट में आर्ट्स के पॉलिटिकल साइंस और कॉमर्स के एंटरप्रेन्योरशिप विषय की परीक्षा होगी। दूसरी शिफ्ट में साइंस केमिस्ट्री, आर्ट्स की होम साइंस और कॉमर्स के बिजनेस स्टडीज की परीक्षा होगी।

11 अगस्त को पहली शिफ्ट में सभी स्ट्रीम के इकोनॉमिक्स और दूसरी शिफ्ट में गणित व स्टैटिस्टिक्स की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 12 अगस्त को पहली शिफ्ट में साइंस और कॉमर्स के कंप्यूटर साइंस तथा आर्ट्स के जियोग्राफी की परीक्षा होगी। दूसरी शिफ्ट में साइंस के बायोलॉजी, आर्ट्स के एंथ्रोपोलॉजी और कॉमर्स के बिजनेस मैथमेटिक्स की परीक्षा होगी।

13 अगस्त को पहली शिफ्ट में साइंस के फिजिक्स, आर्ट्स के फिलॉसफी और कॉमर्स के अकाउंटेंसी की परीक्षा होगी। दूसरी शिफ्ट में आर्ट्स की वैकल्पिक भाषाओं और साइंस व कॉमर्स की अतिरिक्त भाषाओं की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का अंतिम दिन 14 अगस्त 2026 होगा। इस दिन पहली शिफ्ट में सभी स्ट्रीम के वोकेशनल विषयों और दूसरी शिफ्ट में आर्ट्स स्ट्रीम के संगीत विषय की परीक्षा होगी।

बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले अपने एडमिट कार्ड, विषय कोड, परीक्षा की तारीख और शिफ्ट के समय को अच्छी तरह जांच लें। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचने और बोर्ड के सभी जरूरी निर्देशों का पालन करने की भी सलाह दी गई है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article