एजुकेशन

CA Final November 2026: ICAI नवंबर में होने वाली सीए परीक्षा के लिए फिर खोलेगा आवेदन विंडो, 5 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

ICAI CA Final November 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने का एक और मौका देने जा रहा है। ICAI 1 अगस्त से 5 अगस्त 2026 तक आवेदन विंडो फिर से खोलेगा। योग्य उम्मीदवार इस दौरान अपना आवेदन फॉर्म भर सकेंगे।

Image

CA Final November 2026

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) नवंबर में होने वाली सीए फाइनल परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने का एक और मौका देने जा रहा है। ICAI 1 अगस्त से 5 अगस्त 2026 तक आवेदन विंडो फिर से खोलेगा। योग्य उम्मीदवार इस दौरान अपना आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी फीस जमा कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया ICAI की आधिकारिक वेबसाइट 'icai.org' पर ऑनलाइन पूरी की जा सकेगी। आवेदन शुरू होने से पहले ICAI की ओर से इस बारे में डिटेल नोटिस भी जारी किया जा सकता है।

CA Final November 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:

1. सबसे पहले ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाएं।

2. वेबसाइट के होमपेज पर आवेदन से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें और लॉगिन करें।

4. अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।

5. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

6. आवेदन फीस जमा करें।

7. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

आवेदन करते समय इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

आवेदन फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवार जरूरी दस्तावेज तैयार रखें। इनमें CA Final Registration Form की साइन की हुई कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी शामिल है। इसके अलावा SC, ST, OBC और दिव्यांग उम्मीदवारों को अपना संबंधित कैटेगरी सर्टिफिकेट भी रखना होगा। उम्मीदवारों को 'सर्टिफिकेट ऑफ सर्विस की साइन की हुई स्कैन कॉपी' भी जरूरत पड़ने पर जमा करनी होगी।

आवेदन का आखिरी मौका

CA Final November 2026 परीक्षा के लिए पहले आवेदन की आखिरी तारीख 19 जुलाई 2026 थी। उम्मीदवार 600 रुपये की लेट फीस के साथ 22 जुलाई तक भी आवेदन कर सकते थे। इसके बाद आवेदन फॉर्म में कुछ जरूरी बदलाव करने के लिए 23 से 25 जुलाई 2026 तक करेक्शन विंडो खोली गई थी। अब ICAI ने ज्यादा उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने का मौका देने के लिए आवेदन विंडो दोबारा खोलने का फैसला किया है।

CA Final November 2026 Exam

सीए फाइनल नवंबर परीक्षा 2026 की Group 1 परीक्षा 2, 4 और 6 नवंबर को होगी। वहीं Group 2 की परीक्षा 9, 11 और 13 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। रजिस्टर्ड उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article